सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने नहरपारा में किया कदम्ब का पौधा रोपित…
रायपुर – नहरपारा विकास समिति ने एक पेड़ मां के नाम महाभियान के अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम के सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने नहरपारा के डिवाइडर में कदम्ब का पौधा रोपित किया. नहरपारा विकास समिति के अध्यक्ष रमेश आहूजा ने बताया की नहरपारा विकास समिति ने डिवाइडर में 51 पेड़ लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है. नहरपारा में 100 कारों की पार्किंग होती है तथा ट्रैफिक का दबाव हमेशा बना रहता है, जिससे पर्यावरण प्रदूषण की आशंका बलवती रहती है, पर्यावरण सुरक्षा के लिए पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है तथा छोटे पौधोँ को मवेशियों से सुरक्षित रखने के लिए र्टी गार्ड की व्यवस्था भी की जा रही है, पौधरोपण अभियान के अवसर पर पूर्व पार्षद सुरेंद्र सिंह छाबडा, भावेश पिथालिया,उषा रज्जन श्रीवास्तव सहित हरनाम तलरेजा, धरमसिंह तलरेजा, मनीष टांक उपस्थित थे.