रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 4 के सहयोग से भारत गणराज्य के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की जयंती दिनांक 20 अगस्त 2026 गुरूवार को प्रातः 11 बजे राजधानी शहर रायपुर में राजीव गाँधी चौक में स्थित उनके प्रतिमा स्थल के समक्ष उनका सादर नमन करने पुष्पांजलि आयोजन रखा गया है।
पुष्पांजलि आयोजन हेतु रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग द्वारा रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 4 जोन कमिश्नर को राजीव गाँधी चौक में स्थित भारत गणराज्य के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी के प्रतिमा स्थल, उसके समक्ष और आसपास के क्षेत्र में आवश्यक साफ-सफाई, पुष्प, पुष्पमाला, फूलों की पंखुडियां आदि के साथ-साथ अन्य सामान्य यथोचित व्यवस्थायें प्रशासनिक तौर पर करवाने हेतु निर्देशित किया गया है।



