छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, जिला दुर्ग ने आगामी रक्षाबंधन पर्व को ध्यान में रखते हुए जिले के समस्त शासकीय कर्मचारियों को अगस्त माह का वेतन त्योहार से पूर्व भुगतान करने की मांग की है।
*छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, जिला दुर्ग ने आगामी रक्षाबंधन पर्व को ध्यान में रखते हुए जिले के समस्त शासकीय कर्मचारियों को अगस्त माह का वेतन त्योहार से पूर्व भुगतान करने की मांग की है।*
* इस संबंध में संघ के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर महोदय, जिला दुर्ग को एक मांग पत्र सौंपा है।
कर्मचारी संघ ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि इस वर्ष रक्षाबंधन का पावन पर्व 28 अगस्त 2026 को मनाया जाना है। इसके तुरंत बाद 29 एवं 30 अगस्त 2026 को शनिवार एवं रविवार का शासकीय अवकाश रहेगा। ऐसी स्थिति में माह के अंतिम दिनों में त्योहार पड़ने के कारण कर्मचारियों, विशेषकर महिला कर्मचारियों को रक्षाबंधन की तैयारियों और पारिवारिक आवश्यकताओं के लिए आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।*
*संघ के पदाधिकारियों ने मांग की है कि कर्मचारी हित और पर्व की महत्ता को दृष्टिगत रखते हुए जिले के सभी शासकीय विभागों में पदस्थ कर्मचारियों का अगस्त 2026 का वेतन रक्षाबंधन पर्व के पूर्व जारी करने हेतु संबंधित आहरण-संवितरण अधिकारियों (DDOs) को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएं।*
*कलेक्टर महोदय से यह मांग प्रांतीय महामंत्री विजय लहरे, प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रदीप चौहान, जिलाध्यक्ष भानु प्रताप यादव एवं जिला सचिव शिवदयाल घृतलहरे, घनसू राम देशमुख, यशवंत साहू,, मोतीराम खिलाड़ी द्वारा संयुक्त रूप से की गई है। संघ ने उम्मीद जताई है कि जिला प्रशासन इस विषय पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए शीघ्र सकारात्मक कार्यवाही करेगा।*
जारीकर्ता:
छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, जिला दुर्ग (छ.ग.)
