Home दुर्ग सड़क दुर्घटनाओ को रोकने के लिए यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा विगत 15...

सड़क दुर्घटनाओ को रोकने के लिए यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा विगत 15 दिनों से विशेष अभियान चलाकर , गौवंश को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा!

11
0
  • यातायात पुलिस दुर्ग एवं सम्बंधित नगर निगम द्वारा की जा रही है संयुक्त कार्यवाही ।
  • पिछले 15 दिनों में 1831 गौवंश को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
  • अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को रोकना एवं यातायात को सुरक्षित बनाए रखना है।*

 

*पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग, श्री विजय अग्रवाल* के निर्देश पर यातायात पुलिस दुर्ग एवं सम्बंधित नगर निगम द्वारा विगत 15 दिनों से नेशनल हाईवे, सर्विस रोड एवं अन्य प्रमुख मार्गों पर संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के दौरान सड़क पर विचरण कर रहे गौवंश को चिन्हित कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। मुख्य मार्ग से हटाया जा रहा है इससे गौवंश को सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ वाहन चालकों के लिए अचानक उत्पन्न होने वाले खतरे को कम करने के साथ यातायात व्यवस्था को भी सुरक्षित एवं सुगम बनाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत अब तक कुल 1831 गौवंश को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। तथा मार्गों पर निगरानी एवं आवश्यक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

*यातायात पुलिस दुर्ग की अपील:-*।

पशुपालक अपने गौवंश को सड़क पर खुला न छोड़ें। आम नागरिक भी सड़क पर गौवंश दिखाई देने पर यातायात पुलिस अथवा नगर निगम को सूचना देकर सड़क सुरक्षा में सहयोग करें।