भिलाई इस्पात संयंत्र में नई श्रम संहिताओं एवं श्रमिक कल्याण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित…
भिलाई इस्पात संयंत्र में भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की केंद्रीय टीम के भिलाई प्रवास के दौरान 21 अगस्त 2026 को नई श्रम संहिताओं एवं उनके अंतर्गत विभिन्न कल्याणकारी प्रावधानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों एवं श्रमिकों को नई श्रम संहिताओं के प्रावधानों से अवगत कराना तथा श्रमिक कल्याण, संहिताओं के क्रियान्वयन और इससे जुड़े विभिन्न विषयों पर केंद्रीय टीम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सार्थक संवाद का अवसर प्रदान करना था।
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की तीन सदस्यीय केंद्रीय टीम का नेतृत्व निदेशक (श्रम सुधार), श्रम एवं रोजगार मंत्रालय डॉ. पी. के. जेना ने किया। टीम में अवर सचिव, एलआरसी श्री संजय कुमार तिवारी तथा श्रम कल्याण आयुक्त (मुख्यालय), पीएमयू-एलआरसी श्री ओ. पी. सिंह शामिल रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। महाप्रबंधक प्रभारी (मानव संसाधन), भिलाई इस्पात संयंत्र श्री संजय द्विवेदी ने स्वागत उद्बोधन दिया। कार्यपालक निदेशक (रावघाट), सेल-भिलाई श्री अरुण कुमार ने उपस्थितजनों को संबोधित किया।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि सांसद, दुर्ग श्री विजय बघेल तथा श्रम प्रशासन एवं श्रमिक कल्याण से जुड़े विभिन्न संगठनों के वरिष्ठ अधिकारीगण उप मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय) श्री बी. सी. नायक, क्षेत्रीय श्रम आयुक्त (केंद्रीय) श्री अखिलेश राय, सहायक श्रम आयुक्त (केंद्रीय) श्री पी. के. दीक्षित, आरपीएफसी-II, ईपीएफओ श्री गौरव डोगरा, उप निदेशक, ईएसआईसी श्री रत्नेश राजन्या, उप निदेशक, ईएसआईसी श्री एन. के. धीरेन्द्र पटनायक, तथा उप निदेशक, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, छत्तीसगढ़ शासन श्री मनीष कुंजाम उपस्थित रहे ।
भिलाई इस्पात संयंत्र की विभिन्न यूनियनों के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की। बीएसपी के मानव संसाधन अधिकारी, श्रम कल्याण अधिकारी तथा कॉन्ट्रैक्ट ऑपरेटिंग अथॉरिटीज भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त, एनएसपीसीएल एवं एसआरयू के कर्मचारियों और श्रमिकों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। इससे कार्यक्रम में भिलाई औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े व्यापक कार्यबल की सहभागिता सुनिश्चित हुई और संवाद को अधिक समावेशी स्वरूप मिला।
भिलाई इस्पात संयंत्र की विभिन्न यूनियनों के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की। इस अवसर पर बीएसपी के मानव संसाधन अधिकारी, श्रम कल्याण अधिकारी तथा कॉन्ट्रैक्ट ऑपरेटिंग अथॉरिटीज भी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त, एनएसपीसीएल एवं एसआरयू के कर्मचारियों और श्रमिकों ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान भिलाई इस्पात संयंत्र की सीएसआर पहलों एवं श्रमिक कल्याण के लिए उपलब्ध सुविधाओं पर केंद्रित एक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई, जिसके पश्चात सहायक प्रबन्धक (मानव संसाधन) श्री के. शशांक राव द्वारा विस्तृत प्रस्तुति दी गई।
इसके पश्चात निदेशक (श्रम सुधार), श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, डॉ. पी. के. जेना ने नई श्रम संहिताओं पर विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने नई श्रम संहिताओं के विधायी ढांचे, प्रमुख प्रावधानों तथा उनके अंतर्गत परिकल्पित विभिन्न श्रमिक कल्याणकारी उपायों की विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित संवाद एवं प्रश्नोत्तरी सत्र के माध्यम से कर्मचारियों, श्रमिकों तथा विभिन्न सहभागी संगठनों एवं यूनियनों के प्रतिनिधियों ने नई श्रम संहिताओं, उनके कार्यान्वयन तथा श्रमिक कल्याण से जुड़े विषयों पर केंद्रीय टीम के अधिकारियों के साथ सीधे संवाद किया और अपने प्रश्न एवं संबंधित मुद्दे रखे। केंद्रीय टीम के अधिकारियों ने प्रतिभागियों के प्रश्नों एवं चिंताओं पर जानकारी साझा की।
कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रबन्धक (मानव संसाधन) सुश्री नवनीता चौहान ने किया। कार्यक्रम के अंत में महाप्रबंधक (एचआर-आईआर एवं सीएलसी), सेल-भिलाई, श्री राजीव कुमार ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने डॉ. पी. के. जेना एवं केंद्रीय टीम, माननीय सांसद, वरिष्ठ अधिकारियों, यूनियन प्रतिनिधियों, कर्मचारियों, श्रमिकों तथा सभी प्रतिभागियों की उपस्थिति एवं सक्रिय सहभागिता के लिए आभार प्रकट किया और कार्यक्रम की सफलता में सभी के सामूहिक योगदान को रेखांकित किया।
नई श्रम संहिताओं पर आयोजित यह जागरूकता कार्यक्रम कर्मचारियों एवं श्रमिकों के बीच श्रम कानूनों तथा उनके अंतर्गत उपलब्ध कल्याणकारी प्रावधानों के संबंध में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रहा। साथ ही, इसने कार्यबल, प्रबंधन तथा श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के प्रतिनिधियों के बीच श्रमिक कल्याण एवं संबंधित विषयों पर सार्थक संवाद के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान किया।
—————–



