रेलवे सलाहकार समिति में तुषार देवांगन को बड़ी जिम्मेदारी…
- भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति के अध्यक्ष मनोनीत
भिलाई। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल द्वारा जारी आदेश के अनुसार तुषार देवांगन को भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन की सलाहकार समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। रेलवे की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि रायपुर मंडल के हितग्राहियों के लिए रेलवे सलाहकार समिति का गठन दो वर्षों की अवधि के लिए किया गया है।
रेलवे मंडल वाणिज्य प्रबंधक कार्यालय, रायपुर से 10 अगस्त 2026 को जारी पत्र के अनुसार तुषार देवांगन को रायपुर मंडल सलाहकार समिति का सदस्य भी मनोनीत किया गया है। उनका कार्यकाल 10 अगस्त 2026 से 9 अगस्त 2028 तक रहेगा।
रेलवे सलाहकार समिति का उद्देश्य यात्रियों और हितग्राहियों से जुड़े मुद्दों, सुविधाओं तथा रेलवे से संबंधित सुझावों को सामने रखना है। समिति के सदस्यों से अपेक्षा की गई है कि वे निर्धारित एजेंडे के अनुसार बैठकों में शामिल होकर उपयोगी सुझाव दें और बैठक की कार्यवाही में सहयोग करें।
आज की बैठक में भी शामिल हुए तुषार देवांगन
आज आयोजित रेलवे सलाहकार समिति की बैठक में तुषार देवांगन भी शामिल हुए। बैठक में रेलवे से जुड़ी सुविधाओं, यात्रियों की आवश्यकताओं और क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
रेलवे सलाहकार समिति में मिली इस जिम्मेदारी के बाद भिलाई क्षेत्र के यात्रियों और स्थानीय नागरिकों से जुड़े मुद्दों को रेलवे के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने की उम्मीद जताई जा रही है।