शिव महापुराण कथा में श्रद्धालुओं की सेवा में जुटा भक्त सेवा मंडल…
भिलाई। सिविक सेंटर स्थित जयंती स्टेडियम में सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ हो चुका है। कथा श्रवण के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कई भक्त बाहर से आकर कथा स्थल के आसपास ही ठहरकर धार्मिक आयोजन में शामिल हो रहे हैं।
श्रद्धालुओं की सेवा के लिए भक्त सेवा मंडल के कार्यकर्ता 17 अगस्त से लगातार सेवा कार्य में जुटे हुए हैं। मंडल की ओर से कथा सुनने पहुंच रहे भक्तों के लिए प्रतिदिन खिचड़ी, पोहा, चाय, हलवा सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों का भंडारा आयोजित किया जा रहा है।
भक्त सेवा मंडल के दुष्यंत कुमार साहू ने कहा कि इतने बड़े धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं की सेवा करने का अवसर मिलना हमारे लिए सौभाग्य और आस्था का विषय है। उन्होंने कहा कि मंडल के कार्यकर्ता पूरी टीम के साथ निस्वार्थ भाव से शिव महापुराण कथा में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा कर रहे हैं।
भक्त सेवा मंडल के इस सेवा कार्य से कथा स्थल पर पहुंच रहे श्रद्धालुओं को भोजन और नाश्ते की सुविधा मिल रही है। सेवा मंडल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि कथा के पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा का यह क्रम जारी रहेगा।


