साइबर अपराधियों से एक कदम आगे – धमतरी पुलिस ने 15 थाना/चौकी क्षेत्रों में पहुंचाया साइबर सुरक्षा का संदेश”…
- 🔷 *“स्कूल-कॉलेज से सार्वजनिक स्थलों तक साइबर जागरूकता की अलख – विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं नागरिकों को किया जागरूक”*
- 🔷 *“जागरूकता की एक सेल्फी, साइबर सुरक्षा का संदेश – धमतरी पुलिस ने नागरिकों से साइबर सेल्फी अभियान से जुड़ने की अपील”*
- 🔷 *“OTP, UPI PIN से लेकर फर्जी लिंक और डिजिटल अरेस्ट तक – साइबर ठगी के नए तरीकों से बचाव की दी जानकारी”*
छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा प्रदेशवासियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक एवं सुरक्षित करने के उद्देश्य से 15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026 तक “साइबर जागृति अभियान” चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों को साइबर अपराधों के विभिन्न स्वरूपों, बचाव के उपायों तथा साइबर ठगी होने की स्थिति में तत्काल किए जाने वाले आवश्यक उपायों की जानकारी देकर साइबर अपराधों की रोकथाम में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीएसपी धमतरी, एसडीओपी कुरूद, एसडीओपी नगरी एवं डीएसपी साइबर के मार्गदर्शन में धमतरी पुलिस द्वारा अभियान को व्यापक रूप से संचालित किया जा रहा है।
■ *15 थाना/चौकी क्षेत्रों में पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश*
अभियान के प्रथम सप्ताह में धमतरी जिले के 15 थाना/चौकी क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा स्कूल, महाविद्यालय, शैक्षणिक संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आम नागरिकों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार तथा ऑनलाइन ठगी से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
▪️21 अगस्त 2026 को आयोजित कार्यक्रमों में लगभग 2,160 से 2,245 विद्यार्थियों एवं नागरिकों की सहभागिता रही।
▪️ OTP से UPI PIN तक – डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी
▪️पुलिस टीमों ने नागरिकों एवं विद्यार्थियों को OTP, UPI PIN, CVV, पासवर्ड, बैंक खाता एवं ATM संबंधी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा नहीं करने की समझाइश दी।
▪️साथ ही फर्जी कस्टमर केयर, फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर ठगी, डिजिटल अरेस्ट, KYC अपडेट के नाम पर ठगी, फर्जी लिंक एवं QR Code, सोशल मीडिया फ्रॉड, OTP फ्रॉड, बैंकिंग फ्रॉड, फर्जी निवेश एवं अन्य ऑनलाइन ठगी के तरीकों से सावधान रहने की जानकारी दी गई।
▪️पुलिस ने विशेष रूप से अपील की कि अनजान कॉल, मैसेज, लिंक अथवा सोशल मीडिया प्रोफाइल पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें तथा अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए किसी ऐप या फाइल को डाउनलोड करने से पहले पूरी तरह सत्यापन करें।
▪️ *सोशल मीडिया को रखें सुरक्षित*
विद्यार्थियों एवं नागरिकों को सोशल मीडिया अकाउंट में मजबूत पासवर्ड एवं टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का उपयोग करने, अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट एवं संदिग्ध प्रोफाइल से सावधान रहने तथा निजी फोटो, दस्तावेज एवं व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक रूप से साझा नहीं करने के लिए प्रेरित किया गया।
▪️साथ ही सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी भ्रामक, एडिटेड अथवा संदिग्ध वीडियो/मैसेज को बिना सत्यापन के शेयर नहीं करने की अपील की गई, ताकि अफवाह एवं गलत सूचना के प्रसार को रोका जा सके।
▪️ *“साइबर सेल्फी अभियान” से जुड़ने की अपील*
▪️छत्तीसगढ़ पुलिस के “साइबर जागृति अभियान” के अंतर्गत वर्तमान में “साइबर सेल्फी अभियान” भी चलाया जा रहा है। धमतरी पुलिस द्वारा विद्यार्थियों एवं नागरिकों को साइबर जागरूकता सेल्फी फ्रेम के साथ सेल्फी लेकर उसे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
▪️पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं जागरूक बनें तथा अपने परिवार, मित्रों एवं कम से कम 5–10 लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करें। एक व्यक्ति की जागरूकता को अनेक लोगों तक पहुंचाकर “जागरूकता की श्रृंखला” बनाने का यह प्रयास साइबर अपराधों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
▪️ *साइबर ठगी होने पर तत्काल करें 1930 पर शिकायत*
यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है तो घबराएं नहीं और बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करें। साथ ही संबंधित बैंक अथवा वित्तीय संस्था को तत्काल सूचना दें।
▪️जितनी जल्दी शिकायत, उतनी जल्दी कार्रवाई की संभावना – समय पर सूचना मिलने से ठगी की रकम को होल्ड कराने एवं आवश्यक कार्रवाई की संभावना बढ़ जाती है।
▪️ *21 अगस्त को आयोजित जागरूकता कार्यक्रम*
◆ थाना अर्जुनी: शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल डोमा – लगभग 210
◆ थाना रुद्री: शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सांकरा – लगभग 415 एवं कसावाही – 107
◆ थाना कुरूद: आईटीआई, ग्राम नारी – लगभग 100 – 110
◆ थाना भखारा: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोमा – लगभग 150
◆ थाना मगरलोड: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोंहदी एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पठार – लगभग 113–350
◆ चौकी बिरझर: शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कठोली – लगभग 180
◆ चौकी करेली बड़ी: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करेलीबड़ी – लगभग 247
◆ चौकी करेली क्षेत्र: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलोनी – लगभग 200 – 250
◆ थाना अकलाडोंगरी: शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल – लगभग 30 – 40
◆ थाना नगरी: हाई स्कूल भाटागुड़ा – लगभग 70 -75
◆ थाना सिहावा: हायर सेकेंडरी स्कूल घुरावंड – लगभग 150 – 200
◆ थाना दुगली: शासकीय कन्या शिक्षा परिसर दुगली – लगभग 115
◆ थाना मेचका: मेचका बाजार चौक – लगभग 50- 60
◆ थाना बोराई: शासकीय प्राथमिक शाला, ग्राम बिरनासिल्ली – लगभग 23
▪️ *धमतरी पुलिस की अपील*
सतर्क रहें – सुरक्षित रहें।
◆ OTP, UPI PIN, CVV एवं पासवर्ड किसी से साझा न करें।
◆ संदिग्ध लिंक एवं QR Code पर क्लिक न करें।
◆ अनजान कॉल एवं मैसेज से सावधान रहें।
◆ अनजान ऐप/फाइल डाउनलोड करने से पहले सत्यापन करें।
◆ बैंकिंग एवं व्यक्तिगत जानकारी किसी अनजान व्यक्ति को न दें।
◆ सोशल मीडिया की सामग्री को सत्यापन के बाद ही शेयर करें।
◆ साइबर सेल्फी अभियान में शामिल होकर जागरूकता का संदेश आगे बढ़ाएं।
◆ साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत करें।
▪️*अभियान से जुड़ने के लिए:*
cgpolice-cyberjaagrutiabhiyaan.com पर जाएं अथवा साइबर जागरूकता सेल्फी फ्रेम में दिए गए QR Code को स्कैन कर सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर साझा करें।
*धमतरी पुलिस का संदेश*
“एक जागरूक नागरिक, अनेक जागरूक परिवार; साइबर सुरक्षा की जिम्मेदारी हम सबकी।”
धमतरी पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।





