नगर निगम जोन 1 क्षेत्र में 2 बड़े बकायादारों पर बकाया राशि अदा नहीं किये जाने पर सीलबंदी की कार्रवाई..
रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के आदेशानुसार और अपर आयुक्त राजस्व श्री लोकेश्वर साहू एवं उपायुक्त राजस्व डॉ अंजलि शर्मा एवं नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर के निर्देशानुसार रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 1 राजस्व विभाग द्वारा 2 बड़े बकायादारों वार्ड, 3अंतर्गत गोगांव के जगदीश छाबरिया अमित छाबरिया 218084/- और जगदीश रूपेरा पर 460059 /-रू इस प्रकार दो बड़े बकायादारों पर कुल 678143 /-रूपये का बकाया होने और बकाया राशि रायपुर नगर पालिक निगम को अदा नहीं किये जाने पर उनके सम्बंधित संस्थानों में तत्काल सीलबंदी करने की नियमानुसार कड़ी कार्रवाई प्रक्रिया के अंतर्गत की गयी |
आज नगर पालिक निगम रायपुर जोन 1 राजस्व विभाग की टीम द्वारा जोन 1 क्षेत्र अंतर्गत सभी 7 वार्डो में बड़े बकायादारों पर कार्रवाई हेतु अभियान चलाया गया. यह अभियान कार्रवाई निरंतर जारी रहेगा.
आज नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 1 राजस्व विभाग की सीलबंदी कार्रवाई के दौरान स्थल पर नगर पालिक निगम जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर के मार्गनिर्देशन में कार्यपालन अभियंता श्री द्रोनी कुमार पैकरा, जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्री मनीष मरकाम, राजस्व निरीक्षक श्री आशीष शर्मा, श्री संतोष साहू और सहायक राजस्व निरीक्षक अरविन्द छेदइया राहुल यादव की उपस्थिति रही.
