एसएमएस-2 में कर्म शिरोमणि सम्मान समारोह का आयोजन…
भिलाई इस्पात संयंत्र के स्टील मेल्टिंग शॉप-2 में कर्म शिरोमणि पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन मुख्य महाप्रबंधक (एसएमएस-2) श्री राजीव श्रीवास्तव के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय कार्य निष्पादन के लिए एसएमएस-2 के श्रमवीरों को कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार अपने कार्यक्षेत्र में नवाचार, संसाधनों के बेहतर उपयोग, संगठनात्मक उद्देश्यों की प्राप्ति तथा सुरक्षा मानकों के अनुरूप उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले कर्मठ एवं सृजनशील कार्मिकों को प्रोत्साहित करने और उनके योगदान को विशेष पहचान प्रदान करने के उद्देश्य से दिया जाता है।
मुख्य महाप्रबंधक (एसएमएस-2) श्री राजीव श्रीवास्तव ने सम्मानित कर्मचारियों को बधाई दी एवं कर्मचारियों से कार्यस्थल पर सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। चयनित कर्मियों को स्मृति-चिह्न एवं प्रशस्ति-पत्र, उनके जीवनसाथी हेतु प्रशंसा-पत्र तथा मिठाई का कूपन देकर सम्मानित किया गया।
जुलाई 2025, अगस्त 2025, सितम्बर 2025 तथा अक्टूबर 2025 तक की अवधि में उत्कृष्ट कार्य के लिए इंजीनियरिंग एसोसिएट (सीएस विद्युत) श्री जमिल अहमद खान, इंजीनियरिंग एसोसिएट (सीसीएस विद्युत) श्री राम चंद्रा, जूनियर इंजीनियर (सीसीएस ऑपरेशन) श्री शिशिरिद्धिन, जूनियर इंजीनियर (सीसीएस ऑपरेशन) श्री सेमुअल डेविड, इंजीनियरिंग एसोसिएट (एसबीएस) श्री शिव कुमार, इंजीनियरिंग एसोसिएट (सीसीएस यांत्रिकी अनुरक्षण) श्री रमेश कुमार कडु, इंजीनियरिंग एसोसिएट (सीएस यांत्रिकी अनुरक्षण) श्री दशरथ लाल पटेल, इंजीनियरिंग एसोसिएट (सीएस ऑपरेशन) श्री तोष कुमार श्रेय, इंजीनियरिंग एसोसिएट (सीएस ऑपरेशन) श्री शैलेन्द्र शिंडे, जूनियर इंजीनियरिंग एसोसिएट (सीसीएस विद्युत) श्री के.पी. अनिल, इंजीनियरिंग एसोसिएट (सीएस ऑपरेशन) श्री गेन्दु साहू तथा इंजीनियरिंग एसोसिएट (सीसीएस यांत्रिकी अनुरक्षण) श्री राजेन्द्र वर्मा को कर्म शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर महाप्रबंधकगण सहित एसएमएस-2 के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन उप प्रबंधक श्री सिकंदर इंदोरिया एवं एएलडब्ल्यूओ (मानव संसाधन-स्टील जोन-2) श्री के.डी. बघेल ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री पूरन साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
——————–