Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में UCC को लेकर आज होगी अहम बैठक…

छत्तीसगढ़ में UCC को लेकर आज होगी अहम बैठक…

16
0

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की दिशा में राज्य सरकार की कवायद तेज हो गई है। UCC के प्रावधानों और उसके सामाजिक प्रभावों पर चर्चा के लिए आज रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में राज्य स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक शासन द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति की मौजूदगी में होगी। इसमें करीब 200 प्रबुद्ध नागरिक, जनप्रतिनिधि और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल होंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य समान नागरिक संहिता के संभावित प्रावधानों पर व्यापक मंथन करना और अलग-अलग वर्गों से सुझाव हासिल करना है। बैठक में समान नागरिक संहिता के प्रावधानों के साथ-साथ इसके सामाजिक प्रभावों पर भी चर्चा की जाएगी। विशेषज्ञ कानून के व्यावहारिक पहलुओं और इसके संभावित क्रियान्वयन को लेकर अपनी राय रखेंगे। सरकार की ओर से गठित उच्च स्तरीय समिति विभिन्न वर्गों से प्राप्त सुझावों और विशेषज्ञों की राय को ध्यान में रखते हुए UCC का प्रारूप तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ेगी।