स्कूल बैग पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिले…
भिलाई -3चरोदा –: डॉक्टर मीरा बघेल सेवानिवृत मुख्य चिकित्सा अधिकारी छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चरोदा में पहली, दूसरी ,
तीसरी के छात्रों को स्कूल बैग तथा कॉपी वितरित किया गया ।उनके साथ सेवानिवृत प्रधान पाठिका श्रीमती तारा बंछोर तथा प्रधान पाठिका रेणु मोहंती और समस्त शाला के शिक्षक उपस्थित थे।
छात्र स्कूल बैग तथा नोट बुक पाकर बहुत ही उत्साहित हुए।इस नेक कार्य के लिए शाला परिवार की ओर से उनका हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

