Home दुर्ग शिव जी अर्पण सेवा समिति ने नेहरू नगर बटालियन में जवानों के...

शिव जी अर्पण सेवा समिति ने नेहरू नगर बटालियन में जवानों के साथ मनाया रक्षाबंधन…

10
0

शिव जी अर्पण सेवा समिति, भिलाई नगर द्वारा विगत 26 अगस्त को नेहरू नगर बटालियन में देश के वीर जवानों के बीच रक्षाबंधन का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

*त्योहार के अवसर पर जो जवान ड्यूटी के कारण अपने घर नहीं जा पाते, उन्हें परिवार की कमी महसूस न हो, इस पावन उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए समिति द्वारा इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था*।

*कार्यक्रम के दौरान समिति की महिला सदस्यों ने देश की सुरक्षा में तैनात जवानों की आरती उतारी, तिलक लगाया और उनकी कलाई पर रक्षासूत्र (राखी) बांधा।*

*इस अवसर पर बहनों ने जवानों के सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समिति की ओर से सभी जवानों को उपहार स्वरूप डायरी, पेन 🖊 और रूमाल भेंट किया गया।

*जवानों ने भी भावुक होकर समिति की महिला सदस्यों को उपहार दिए और सभी को अपनी रक्षा का वचन देते हुए आशीर्वाद व शुभकामनाएं दीं।

*समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि हमारे जवान बॉर्डर और मोर्चों पर डटे रहकर हमारी सुरक्षा करते हैं, इसलिए उनके साथ खुशियां बांटना हमारा सौभाग्य है। इस गरिमामयी कार्यक्रम में समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।*