भाजपा जिला भिलाई कार्यालय में हुआ भव्य रुद्राभिषेक, सांसद विजय बघेल ने की भगवान शिव की पूजा-अर्चना…
भिलाई। पवित्र सावन माह के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा भाजपा जिला कार्यालय, प्रियदर्शिनी परिसर सुपेला में भगवान भोलेनाथ का भव्य रुद्राभिषेक एवं पूजा-अर्चना कार्यक्रम श्रद्धा, आस्था और भक्तिभाव के साथ आयोजित किया गया। धार्मिक अनुष्ठान में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, महिला मोर्चा की पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। सांसद विजय बघेल ने भगवान शिव से सभी परिवारों में सुख-शांति, आपसी प्रेम-सद्भाव बनाए रखने तथा नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने भी भगवान शिव का रुद्राभिषेक एवं पूजन किया। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। साथ ही आगामी नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी को अच्छे परिणाम प्राप्त हों और संगठन को मजबूती मिले, इसके लिए भगवान शिव से आशीर्वाद मांगा।
इसी क्रम में योगेंद्र सिंह ने अपनी धर्मपत्नी के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर रुद्राभिषेक किया और परिवार, समाज एवं क्षेत्र की मंगलकामना की।
सांसद विजय बघेल ने कहा कि “सावन का महीना भगवान शिव की आराधना और भक्ति का पवित्र अवसर है। भगवान भोलेनाथ की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली आए। हमारे परिवारों में आपसी प्रेम और सद्भाव बना रहे तथा हमारी नई पीढ़ी संस्कारवान होकर देश और समाज के निर्माण में अपना योगदान दे, यही भगवान शिव से मेरी प्रार्थना है।” उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को मजबूत करने के साथ-साथ समाज में एकता, भाईचारे और सद्भाव का संदेश देते हैं।
रुद्राभिषेक एवं पूजन के पश्चात भगवान शिव की भव्य आरती की गई। आरती के दौरान पूरा भाजपा जिला कार्यालय परिसर हर-हर महादेव और भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा। इसके पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए भंडारा एवं प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसादी ग्रहण की।
कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, महिला मोर्चा की पदाधिकारी, विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि सावन माह में आयोजित यह पावन धार्मिक आयोजन सभी के लिए मंगलकारी हो तथा भगवान भोलेनाथ की कृपा से भिलाई सहित पूरे छत्तीसगढ़ में सुख-शांति, समृद्धि, खुशहाली और आपसी भाईचारा कायम रहे। इस अवसर पर जिला महामंत्री -मनीष अग्रवाल, सुषमा जेठानी, जिला उपाध्यक्ष- पूनम शुक्ला, चिन्ता केशवलु जिला मंत्री विनोद सिंह, पारस जंघेल, भारती साहू कोषाध्यक्ष-शैलेंद्र सिंह, सह कोषाध्यक्ष-हेमंत देवांगन जिला कार्यालय मंत्री – ताम्रकार, मदन सेन, पूर्व जिला अध्यक्ष-बृजेश बिचपुरिया वीरेंद्र साहू, शंकर लाल देवांगन कन्हैया सोनी ऊषा बारले, रूपराम साहू ,अमित पाहुजा,दिनेश देवांगन ।


