यंग इंडियंस पार्लियामेंट 2026 में सांसद विजय बघेल ने बढ़ाया युवाओं का उत्साह…
दुर्ग। यंग इंडियंस पार्लियामेंट 2026 के ईस्टर्न रीजनल राउंड के समापन समारोह यंग अवन्या ग्रीन रिपोर्ट में गरिमापूर्वक वातावरण में दुर्ग के सांसद माननीय श्री विजय बघेल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। अनंत्या ग्रीन्स रिसॉर्ट, दुर्ग में आयोजित इस दो दिवसीय आयोजन में छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल से आए 115 विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
समापन समारोह में श्री विजय बघेल जी ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि युवाओं को संसदीय प्रक्रियाओं, विचार-विमर्श और लोकतांत्रिक कार्यप्रणाली से जोड़ने वाली ऐसी पहल उनके व्यक्तित्व और नेतृत्व क्षमता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
उन्होंने यंग इंडियंस(YI) दुर्ग चैप्टर द्वारा आयोजित इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को संसद की कार्यप्रणाली को समझने और उसका व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर देना एक अत्यंत सराहनीय प्रयास है। उन्होंने आयोजन की पूरी वर्किंग टीम के समर्पण और प्रयासों की विशेष प्रशंसा की।
इस आयोजन को सफल बनाने में यंग इंडियंस दुर्ग चैप्टर के चेयर श्री अभिषेक सुराना, को-चेयर श्री वेदान्त कानाबार तथा YIP की आयोजन टीम के श्री गगन अग्रवाल, श्री निकुंज अग्रवाल, श्री गौरव अग्रवाल, श्री स्वप्निल श्रीवास्तव, श्रीमती शिल्पा सुराना एवं सुधीर बंसल,श्री अभिनव बंसल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सांसद श्री विजय बघेल जी ने पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए युवाओं के लिए ऐसे प्रभावी मंच तैयार करने के लिए उन्हें बधाई दी।
श्री विजय बघेल जी के प्रेरणादायी संबोधन से विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। उनकी उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाने के साथ-साथ युवाओं के साथ उनके सीधे संवाद और जुड़ाव को भी रेखांकित किया। यंग इंडियंस दुर्ग चैप्टर की यह पहल युवाओं में नेतृत्व, संवाद और लोकतांत्रिक मूल्यों को विकसित करने की दिशा में एक प्रभावी कदम के रूप में सामने आई। यह कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
