जैन भवन के संचालन को लेकर समाज ने सांसद विजय बघेल से लगाई न्याय की गुहार…
भिलाई, 27 अगस्त 2026। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायत महासभा, सेक्टर-6 भिलाई की ओर से जैन भवन के संचालन को लेकर सांसद दुर्ग लोकसभा क्षेत्र श्री विजय बघेल को पत्र सौंपकर मामले में हस्तक्षेप करने एवं न्याय दिलाने की मांग की गई है।
महासभा ने पत्र में आरोप लगाया है कि सेक्टर-6 स्थित जैन भवन का संचालन कुछ लोगों द्वारा निजी जागीर की तरह किया जा रहा है। समाज के अनुसार कथित ‘जैन ट्रस्ट’ का पंजीकरण विधिवत रूप से नहीं हुआ है, इसके बावजूद ट्रस्टीशिप के नाम पर आर्थिक लेन-देन किए जा रहे हैं। महासभा का कहना है कि जैन भवन पर पूरे दिगंबर जैन समाज का अधिकार है।
पत्र में बताया गया कि समाज के 428 सदस्यों ने पूर्व में भी संबंधित लोगों से सामाजिक एवं लिखित रूप से आग्रह कर समाज की पवित्र भावना और परंपराओं के अनुरूप व्यवस्था संचालित करने की मांग की थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।
महासभा ने कहा कि न्याय के लिए प्रशासन एवं पुलिस के समक्ष जाने की स्थिति उत्पन्न होना समाज के लिए पीड़ादायक है। इससे समाज में रोष, असुरक्षा और मानसिक तनाव का वातावरण निर्मित हो रहा है।
महासभा ने सांसद विजय बघेल से मांग की है कि वे स्वयं मामले में हस्तक्षेप करते हुए स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस को आवश्यक निर्देश दें तथा कथित अवैध एवं अलोकतांत्रिक पंजीकरण प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाते हुए 428 दिगंबर जैन परिवारों के सम्मान, अधिकार और सामाजिक एकता की रक्षा सुनिश्चित कराएं।
महासभा ने विश्वास जताया कि सांसद विजय बघेल के हस्तक्षेप से इस गंभीर मामले का शांतिपूर्ण एवं न्यायपूर्ण समाधान निकलेगा। विजय बघेल ने फर्म सोशशटी से चर्चा कर इस विषय को दोनों पक्षों से चर्चा कर सार्थक पहल करने को कहा सांसद विजय बघेल ने