छत्तीसगढ़ सुश्री एडवोकेट पायल पोपटानी राष्ट्रीय अध्यक्ष (लीगलसेल) व राष्ट्रीय प्रभारी मैडम जी के मार्गदर्शन से विश्व मानवाधिकार परिषद संगठन के पदाधिकारीयों द्वारा पुलिस जवानों को राखी बांधी गई…
विश्व मानवाधिकार परिषद छत्तीसगढ़ सुश्री एडवोकेट पायल पोपटानी राष्ट्रीय अध्यक्ष (लीगलसेल) व राष्ट्रीय प्रभारी मैडम जी के मार्गदर्शन से विश्व मानवाधिकार परिषद संगठन के पदाधिकारीयों द्वारा पुलिस जवानों को राखी बांधी गई थाना परिसर में तैनात जवानों व थाना प्रभारी एवं महिला थाना प्रभारी को राखी बाँधकर उनके दीर्घायु व सुख-समृद्धि की कामना की पदाधिकारियों ने जवानों को राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
यह एक बहुत ही सराहनीय और सकारात्मक संदेश है ड्यूटी पर तैनात हमारे जवानों के प्रति सम्मान और अपनेपन को दर्शाता है। त्योहारों के दौरान जब अधिकांश लोग अपने परिवारों के साथ खुशियाँ मना रहे होते हैं,तब पुलिस के जवान सड़कों,चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में तैनात रहकर अपनी ड्यूटी निभाते हैं। उनका यह त्याग और समर्पण समाज में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है।
पुलिस जवान हमारे समाज की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिन-रात काम करते हैं। प्रदेश अध्यक्ष कुलवंत सिंग,प्रदेश मीडिया प्रभारी सुश्री सरोज सिंह नांगवशी,प्रदेश आर टी आई सेल सचिव के किशोर,प्रदेश महासचिव नवल किशोर अत्रोलिया,जिलाध्यक्ष (महिला विंग) के अरुणा उपस्थिति रही।


