September 3, 2026

भिलाई टाउनशिप के व्यापारियों के लीज प्रकरण पर भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा अब तक प्रभावितों को कितना पैसा जमा करना है इसका सूचना पत्र नहीं भेजे जाने पर व्यापारियों में गहरी असंतोष की भावना बढ़ रही है ।

IMG-20260902-WA0004

भिलाई टाउनशिप के व्यापारियों के लीज प्रकरण पर भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा अब तक प्रभावितों को कितना पैसा जमा करना है इसका सूचना पत्र नहीं भेजे जाने पर व्यापारियों में गहरी असंतोष की भावना बढ़ रही है ।

 

भिलाई स्टील सिटी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन ने कहा है कि भिलाई इस्पात संयंत्र नगर सेवा विभाग के महाप्रबंधक लीज / दुकान द्वारा जारी परिपत्र सार्वजनिक तो किया गया है लेकिन प्रत्येक दुकान तक वह पेपर नहीं पहुंचा है और कैलकुलेट करके अभी तक यह भी जानकारी नहीं दी गई है कि प्रभावित दुकानदार को कितनी राशि जमा करना है ।

 

स्टील सिटी चैंबर ने कहा है कि भारतीय इस्पात प्राधिकरण द्वारा 2008 की पॉलिसी को वापस लेने के बाद 2026 की नई पॉलिसी को 15 मई 2026 में जारी किया था । इसी परिपेक्ष में भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा 3 अगस्त 2026 को सार्वजनिक सूचना लीज नवीनीकरण के संदर्भ में समाचार पत्रों में तो जारी किया कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर भी लगाया लेकिन दुकानदारों को आकर पता करने की बात अधिकारी करते हैं ।

नगर सेवा विभाग कि यह प्रक्रिया अत्यंत दुखद और और प्रभावित उपभोक्ता के साथ न्याय संगत प्रति नहीं होती है होना यह चाहिए कि ऐसे प्रभावित दुकानदारों की सूची तैयार करके प्रत्येक दुकानदार को पत्र भेजा जाना चाहिए ताकि दुकानदार ऐसे पत्रों पर विचार करें और न्याय संगत महसूस हो तो राशि जमा करें और न्याय संगत ना हो तो उस पर पुनः चेंबर के माध्यम से विचार होगा।

 

ज्ञानचंद जैन ने स्टील सिटी चैंबर की ओर से भारतीय इस्पात प्राधिकरण भारत शासन इस्पात मंत्री भारत शासन, इस्पात सचिव भारत शासन, मुख्य डायरेक्टर इंचार्ज भिलाई इस्पात संयंत्र, एवं नगर सेवा विभाग के मुख्य महाप्रबंधक को भी विसंगति पूर्ण परिपत्र पर संपूर्ण विवरण के साथ नौ पृष्ठ का पत्र पंजीकृत डाक के माध्यम से भेजा है और दोनों परिपत्र में समय रहते संशोधन कर सूचित करने का निवेदन किया है स्टील सिटी चेंबर ने जानना चाहा है कि स्थानीय प्रबंधन द्वारा इस विषय पर क्या पहल की गई है और क्या किया जा रहा है इसकी जानकारी से हमें अवगत कराये लेकिन अब तक हमारे पत्र का प्रति उत्तर भिलाई इस्पात संयंत्र अथवा अन्य एजेंसी से प्राप्त नहीं हुआ है हम विचार कर रहे हैं प्रति उत्तर का ह म बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं ।जैन ने बताया कि अगस्त के दूसरे सप्ताह में हम पुनः इस विषय लगातार समस्याओं से जूझने वाले और मदद में भागीदार श्री विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसभा के संज्ञान में पुनः लायेंगे।

 

शहर के व्यापारियों के नाम एक जारी अपील में स्टील सिटी चैंबर ने कहा है कि जब तक दुकानदारों को यह पता ना चल जाए कि उन्हें कितनी राशि का भुगतान करना है जब तक उन दुकानदारों को अपने दुकानों के लीज नवीकरण के संदर्भ में इंतजार करना चाहिए ।