- बाईपास रोड टोल नाका के पास 5 सितंबर से खुल रहा है सर्वसुविधायुक्त होटल अर्थ-खुराना
- दुर्ग भिलाई में पांच मंजिला होटल अर्थ की एंट्री, 5 सितंबर को होगा भव्य शुभारंभ
भिलाई। महानगर की तर्ज पर अब दुर्ग-बाईपास सिकोला बस्ती, सांईराम किया शो रूम के बाजू में नयेअर्थ होटल का शुभारंभ 5 सितंबर को होने जा रहा है। शुभारंभ के पूर्व अर्थ होटल के सीएमडी चरण जीत सिंह खुराना ने गुरूवार को एक प्रेस वार्ता के माध्यम से होटल की विशेषताओं की जानकारी साझा की और बताया कि हमारे इस होटल का शुभारंभ हमारी 85 वर्षीय माताश्री तेजिन्दर कौर द्वारा विधिवत पूजा अर्चना के साथ किया जायेगा। इस दौरान श्री खुराना ने बताया कि सिमरनदीप सिंह खुराना जो यहां के संचालक है इनको दो साल का होटल इण्डस्ट्री का अच्छा खासा अनुभव है वे बाहर के एक बडे होटल में वर्क कर इसका अनुभव ले चुके है और साथ ही उन्होंने होटल मैनेजमेंट की पढाई की है। अर्थ होटल के सीएमडी चरण जीत सिंह खुराना ने बताया कि होटल का निर्माण दो एकड़ क्षेत्रफल में किया गया है। पांच फ्लोर के इस होटल का बनने में ढाई साल का समय लगा। होटल में एक ओपन टेरेस है और 70 वातानुकूलित कमरे हैं। इसके अलावा प्रेसिडेंशियल स्वीट रूम, डिलक्स हाल 3, छोटे 150, 400, सबसे बड़ा 800 वर्ग फीट से अधिक का एसी रुम, 24+7 घंटे चलने वाला काफी शॉप है।
होटल अर्थ का गार्डन लॉन 45000 स्क्वेयर फिट बना है जिसमें स्वीमिंग पुल, अत्याधुनिक किचन व कार पार्किंग बना हुआ है। होटल में फायर स्टिस्टम भी सुचारू रूप से तैयार किया गया है। उनहोंने आगे बताया कि हमारा परिवार 1964 में भिलाई आया था, अब हमारी ये तीसरी पीढी है जो भिलाई बिरादरी से जुडी हुई है, मेरे पिता स्व गुरूबचन सिंह जब भिलाई आये थे उस समय बीएसपी का निर्माण का कार्य चल रहा था। हमारी सोच थी कि हम भिलाई का पैसा भिलाई में ही लगाये। इसलिए हम यहां रसमड़ा में एक इंण्डस्ट्री भी है।
कई सालों से हमारी इच्छा थी कि हम एक ऐसा सर्वसुविधायुक्त होटल खोले जिसकी यहां कमी है और सभी कस्टमर्स को हम संतुष्ट कर सके। इसलिए खानपान सहित सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध है। हम हिडेन कास्ट नही जोडते। हमारे होटल में एक साथ चार पार्टियां हो सकेगी। हमने होटल के सुचारू रूप से संचालन के लिए बहुत अच्छी और बेहद अनुभवी लोगों की टीम बनाई है, जो कस्टमर्स के एक एक चीज का ध्यान रखेंगे। होटल बुकिंग पर हम हाल फ्री में देंगे और बिजली बिल नही लेगें, बाकी रूम सहित अन्य चीजों का ही रेंट लिया जायेगा।
होटल की भव्यता और बुनियादी ढांचा
यह होटल रायपुर और राजनांदगांव के बीच हाईवे पर स्थित है, जो व्यापारिक और पारिवारिक यात्रियों के लिए सबसे सुलभ केंद्र बनेगा। होटल को कई एकड़ के हरे-भरे और प्रदूषण मुक्त परिसर में राष्ट्रीय आर्किटेक्चरल डिजाइन के साथ तैयार किया गया है। इसमें प्रेसिडेंशियल सुइट्स, एग्जीक्यूटिव कमरे और लक्जरी कमरे सहित भव्य कमरे बनाए गए हैं। होटल के अंदरूनी हिस्से में छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक कला और आधुनिक वैश्विक कला का अद्भुत फ्यूजन देखने को भविष्य में मिलेगा है। हाईवे पर होने के कारण यहां 500 से अधिक वाहनों के लिए सुरक्षित और विशाल ऑटोमैटिक पार्किंग की सुविधा है। पूरा परिसर सीसीटीवी निगरानी, आधुनिक फायर फाइटिंग सिस्टम और प्रशिक्षित सुरक्षा गार्डों से सुरक्षित है।
खान-पान और डाइनिंग के वैश्विक विकल्पमल्टी-कुजीन रेस्टोरेंट
होटल में एक विश्वस्तरीय रेस्टोरेंट होगा जहाँ भारतीय, चाइनीज, इटालियन और कॉन्टिनेंटल व्यंजन परोसे जाएंगे। स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष विंग होगा, जहाँ छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजनों को रखा जाएगा। 24/7 कैफे देर रात सफर करने वाले हाईवे यात्रियों के लिए 24 घंटे खुला रहने वाला एक आधुनिक कॉफी शॉप और कैफे उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा सवसुविधायुक्त एक बार भी खोला जा रहा है, और भोजन में वेज और नॉनवेज दोनो हमारे इस होटल में मिलेगा। शाम के समय शहर और हाईवे के खूबसूरत नजारे का आनंद लेने के लिए एक शानदार रूफटॉप डाइनिंग एरिया तैयार किया गया है।
प्रबंधन का संदेश
होटल अर्थ प्रबंधन का कहना है कि हमारा उद्देश्य केवल एक होटल खोलना नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की मेहमाननवाज़ी को दुनिया के नक्शे पर एक नई पहचान देना है। यह होटल इस हाईवे से गुजरने वाले हर व्यक्ति के लिए एक यादगार मील का पत्थर साबित होगा। प्रेस वार्ता में अर्थ होटल के मुख्य निदेशक चरण जीत सिंह खुराना, निर्देशक सिमरन दीप खुराना, रस दीप खुराना, असमित खुराना, जस्मीन खुराना, जनरल मैनेजर आईबी सिंह, डिजाइनर रूपेश पाटनी मौजूद रहे।
Ooooo







