- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने पर “सेवा संकल्प अभियान” का होगा शुभारंभ
- 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा, जनसंपर्क एवं जनजागरण के विभिन्न कार्यक्रम होंगे आयोजित
भिलाई, 11 सितंबर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक “सेवा संकल्प अभियान” चलाया जाएगा। अभियान के शुभारंभ अवसर पर 17 सितंबर को शाम 7 बजे बैकुंठधाम में एक लाख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। एक लाख दीपों के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के राष्ट्रसेवा, समर्पण एवं सेवा संकल्प को नमन किया जाएगा।
भाजपा जिला भिलाई द्वारा आयोजित संगठनात्मक बैठक में अभियान की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम देवांगन जी ने की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण, संघर्ष और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता की प्रेरणादायी यात्रा है। उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होना प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिए गौरव और प्रेरणा का अवसर है।
उन्होंने कहा कि “सेवा संकल्प अभियान” को केवल कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि इसके माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचने और सेवा भावना को जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। एक लाख दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम इसी सेवा और समर्पण की भावना का भव्य प्रतीक होगा।
एक माह तक होंगे विविध कार्यक्रम
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान के अंतर्गत “आशीर्वाद का दिया”, “सेवा चित्र”, “सेवा समर्पण”, “आंगन का मिलन”, “कहानी बदलाव”, “विकसित भारत संकल्प यात्रा”, “सेवा ज्योति यात्रा”, “सेवा मेरा योगदान”, “सेवा सेतु अभियान” एवं “रंगोली राष्ट्र” सहित विभिन्न सेवा, जनसंपर्क, जनजागरण एवं रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इन कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के राष्ट्रसेवा के संकल्प, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवा शक्ति, किसान हित तथा विकसित भारत के लक्ष्य को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। अभियान में भाजपा के मंडल एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
संगठन की सक्रियता और जनभागीदारी पर जोर : रिकेश सेन
वैशाली नगर विधायक श्री रिकेश सेन जी ने कहा कि एक माह तक चलने वाले इस व्यापक अभियान को सफल बनाने के लिए संगठन के प्रत्येक स्तर पर प्रभावी समन्वय आवश्यक है। मंडल से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी और प्रत्येक कार्यक्रम को अधिक से अधिक जनभागीदारी से जोड़ना होगा।
उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को बैकुंठधाम में एक लाख दीपों का प्रज्वलन भिलाई के लिए एक ऐतिहासिक और भव्य आयोजन होगा। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा एवं समर्पण के 25 वर्षों को नमन करने के साथ-साथ राष्ट्रसेवा के प्रति भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों के संकल्प को भी प्रदर्शित करेगा।
श्री सेन ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी कार्यक्रमों की पूर्व तैयारी सुनिश्चित करते हुए मंडल एवं बूथ स्तर तक जिम्मेदारियां तय की जाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा का मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता ही इस अभियान की सबसे बड़ी शक्ति हैं।
बैठक में अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों की जिम्मेदारियों, मंडलवार आयोजन, कार्यकर्ता सहभागिता एवं कार्यक्रमों के सुचारू संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। भाजपा जिला भिलाई ने 17 सितंबर को बैकुंठधाम में एक लाख दीप प्रज्वलित कर सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह, नटवर ताम्रकार, गोपाल कृष्ण वर्मा, पूनम शुक्ला, चंद्रकांता मांडले, चन्ना केशवलू, महामंत्री मनीष अग्रवाल, सुषमा जेठानी, मंत्री विनोद सिंह, रश्मि सिंह, भारती साहू, मनोज तिवारी, पारस जंघेल, कुबेर शर्मा, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, सह कोषाध्यक्ष हेमंत देवांगन,कार्यालय प्रभारी योगेंद्र सिंह, कार्यालय सह प्रभारी राजेंद्र सिंह, तिलक राज यादव, कार्यालय मंत्री सचिन ताम्रकार, प्रवक्ता प्रेम लाल साहू, विजय सिंह, सूरज जायसवाल (मीडिया सह प्रभारी), सोशल मीडिया प्रभारी रवि कश्यप, रिंकू साहू, ज्ञानदास मानिकपुरी, दीप पटेल, आईटी सेल बॉबी चौहान, सुभाष शर्मा, मो. जाकिर हुसैन, महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, अनुसूचित जनजाति अध्यक्ष तुलसी राम ध्रुव, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष दिनेश देवांगन, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष खगेश केसरिया, एनजीओ प्रकोष्ठ संयोजक के. रूद्रमूर्ति, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, हीरामन रोहित साहू, गोल्डी सोनी,शशि भगत, तरुण सिंह, रामजी निर्मलकर, कुमन साहू, घनश्याम साहू, डॉ. प्रदीप चौधरी,एवं मंडल महामंत्री सहित अनेक कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम : एक लाख दीप प्रज्वलन
दिनांक : 17 सितंबर 2026
समय : शाम 07:00 बजे
स्थान : बैकुंठधाम, भिलाई
जारीकर्ता :
जिला मीडिया विभाग
भारतीय जनता पार्टी, जिला भिलाई (छ.ग.)





