जन्मदिन पर हम ले संकल्प जो दे लोगों को खुशी और जरुरतमंद लोगों के आए हम काम
भिलाई। श्रीराम जन्मोत्सव समिति के जिलाध्यक्ष एवं भाजयुमों के युवा नेता मनीष पांडेय ने आज अपने जन्मदिन की शुरुआत सुबह दौड़ से की। हजारों 18 वर्ष से कम से लेकर 60 वर्ष से अधिक युवा व बुुजर्गो ने सेक्टर-5 चौक से सेक्टर-9 चौक तक दौड़ लगाई। युवा नेता मनीष पांडेय ने अपनी धर्मपत्नी के साथ युवाओं के बीच दौड़े और इस दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सेक्टर-5 आई लव भिलाई चौक पर दौड़े धावकों को मनीष पांडेय व अन्य अतिथियों ने पुरुष्कार भी बांटे। प्रतिभागियों को साईकिल,प्रेस,ट्राली बैग,टिफिन बाक्स, पानी बॉटल के अलावा स्कूल बैग सहित कई ईनाम मनीष पांडेय ने बांटे। इस अवसर पर उनके पिता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय, बंटी पांडेय,संजय दानी,मेघा कौर, रिंकू साहू,युवा भाजपा नेता स्वामी रेड्डी, मुकेश जोना,रोहित तिवारी, शंकराचार्य कॉलेज की डायरेक्टर जया मिश्रा,तुलाराम यादव, अभिषेक सिंग,
पूर्व एडिशनल एसपी आर.पी. शर्मा,करण, राहुल भोसले,रेहान, गार्गीशंकर मिश्रा, तारिक खान, सत्येन्द्र गुप्ता,बाबर, अमित पांडेय सहित बड़ी संख्या में श्रीराम जन्मोत्सव समिति एवं भाजपा के कार्यकर्त्ता मौजूद थे। मनीष पांडेय सेक्टर-9 स्थित आवास में दोपहर से लेकर शाम तक जन्मदिन की बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। सोशल मीडिया पर भी लगातार दिनभर बधाईंया मिलती रही।
मीडिया से चर्चा करते हुए युवा नेता मनीष पांडेय ने अपने जन्मदिन पर कहा कि मेरे जन्मदिन पर श्रीराम जन्मोत्सव समिति के मेरे साथियों द्वारा आयोजित रन भिलाई रन द स्टील सिटी रन मैराथन दौड़ का आयोजन निश्चित रुप से काबिले तारिफ है और इसके थीम नक्सल मुक्त बस्तर ये प्रदेश सहित बस्तर से बड़ी संख्या में युवा साथी इस मैराथन दौड़ में शामिल हुए। दुर्ग हॉस्टल में अध्ययनरत 2सौ से अधिक पढ़ने वाले युवा साथी जो इनके माता-पिता इस दुनिया में नही लेकिन वे यहां आकर पढ़ाई कर रहे है वे भी आज इस दौड़ में शामिल हुए। अब बस्तर नक्सलमुक्त हो गया है। अब वहां का युवा नई उंचाईयों को जहां एक ओर छुएगा और सपनों को अब वह पूरा कर पाएगा।
बस्तर अब शांति, विकास एवं उज्जवल भविष्य की ओर बढ़ेगा। इसके लिए मैं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, प्रदेश की साय सरकार को साधुवाद देता हूं। उन्होने बस्तर को नक्सलमुक्त कर दिया। भिलाई चूंकि एजुकेशन हब है। यहां मेडिकल, इंजीनियरिंग के अलावा अनेकों डिग्रीयों के बड़े-बड़े कोचिंग संस्थान है। लेकिन जब छत्तीसगढ़ का बच्चा बाहर जाता था, तो लोग कहते थे कि वही छत्तीसगढ़ राज्य है क्या जहां नक्सली आतंक है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बस्तर को नक्सलमुक्त कर दिया। ये सरकार का बहुत बड़ा सफल प्रयास है। आज इस मैराथन में सभी लोगों ने हिस्सा लिया। भिलाई शहर पूरे विश्व में अद्भुत शहर है।
छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना वर्ष 2000 में हुई थी, आज 26 वर्ष हो गए है। राज्य तरक्की कर रहा है, हमें अपने जन्मदिन पर सदैव अच्छा काम करना चाहिए और एक संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने जीवन में ऐसा काम करे कि जो समाज एवं लोगों के लिए मददगार साबित हो सकें। जरुरतमंद लोगों के बीच में हमें पहुचना चाहिए। उन्होने एक प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि चूंकि ये वर्ष चुनावी वर्ष है, उस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिसे भी चुनाव मैदान में उतारेगी, उसके लिए पूरी ताकत के साथ मेरी पूरी युवा टीम काम करेगी।
आज पुरुष्कार पाने वाले धावकों में प्रमुख रुप से रामेश्वर ध्रुव, दामेश्वर धवर,जसप्रीत कौर, अंजली, जयप्रकाश साहू, मनीष, काव्या ठाकुर सहित बड़ी संख्या में धावकों को मनीष पांडेय एवं अतिथियों ने पुरुष्कार बांटे। तत्पश्चात वे सीधे सेक्टर-9 हनुमान मंदिर पहुंचकर संकटमोचन हनुमानजी मंदिर में माथा टेके और वहां से वे सेक्टर-8 स्थित स्नेह संपदा स्कूल, दिव्यांग बच्चों के स्कूल में पहुंचकर केक काटकर उन्हे कापी-पुस्तक एवं रिफ्रेशमेंट का पैकेट अपने हाथों से इन बच्चों को बांटा। वहां से वे सीधे सिविक सेंटर स्थित नयनदीप दृष्टिबाधित बच्चों के बीच पहुंचकर अपने जन्मदिन की खुशियों का इजहार किया। उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक साथ में मौजूद थे। सेक्टर-1 के गणेश पंडाल में प्रवीण बूची के समर्थकों ने उनका स्वागत किया। शाम 5 बजे सेक्टर-9 चौक पर विशाल भगवा ध्वज भी फहराया जाएगा। आज सुबह से ही रिमझिम बारिश के बीच युवा व बुजुर्ग (महिला व पुरुष) ने युवा नेता मनीष पांडेय का जन्मदिन दौड़ लगाकर इस जन्मदिन को यादगार बनाया और कई पुरुष्कार जीत कर धावकों के चेहरे पर खुशी देखी गई।








