Home छत्तीसगढ़ केंद्रीय मंत्री अन्नापूर्णा का छत्तीसगढ़ दौरा… CM साय ‘सेवा संकल्प युवा सम्मान’...

केंद्रीय मंत्री अन्नापूर्णा का छत्तीसगढ़ दौरा… CM साय ‘सेवा संकल्प युवा सम्मान’ में करेंगे शिरकत…

9
0

रायपुर: भारत सरकार में महिला एंव बाल विकास विभाग की मंत्री अन्नपूर्णा देवी 16 और 17 सितंबर को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगी. इस दौरान वे राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी. केंद्रीय मंत्री 16 सितंबर की रात्रि रायपुर पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगी. 17 सितंबर को वे स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी. सुबह 11 बजे रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित “सशक्त नारी-समृद्ध परिवार अभियान एवं सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रम में शामिल होंगी. इसके बाद वे रायपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगी.

CM साय का आज का दौरा कार्यक्रम

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. वह सेवा संकल्प युवा सम्मान कार्यक्रम में शामिल होंगे. यह कार्यक्रम सुंदर नगर स्थित सोनकर बाड़ी में आयोजित होगा. CM साय रात 9 बजे से 10 बजे तक कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे.