- जोन कार्यालय स्तर पर की गयी सर्वेक्षण एवं दावा – आपत्ति सम्बन्धी कार्यवाही में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं पायी गयी है
रायपुर – भाठागांव सब्जी दुकानों के आंबटन हेतु जोन क्रमांक 6 द्वारा नियमानुसार स्थल सर्वेक्षण एवं संबंधित हितग्राहियों से प्राप्त दावा -आपत्तियों की विधिवत कार्यवाही की गई है। प्राप्त दावा-आपत्तियों एवं संबंधित दस्तावेजों का नियमानुसार परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों की सूची तैयार कर मुख्यालय प्रेषित किया था। जोन कार्यालय द्वारा सर्वेक्षण एवं दावा-आपत्ति की कार्यवाही के दौरान ऐसी किसी अनियमितता की पुष्टि करने वाला कोई तथ्य अथवा प्रमाण प्राप्त नहीं हुआ है। दुकानों के अंतिम आबंटन/टोकन नंबर की कार्यवाही सक्षम स्तर / निगम मुख्यालय द्वारा नियमानुसार की गई है।
जोन कार्यालय स्तर पर की गई सर्वेक्षण एवं दावा-आपत्ति संबंधी कार्यवाही में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई है।


