Home रायपुर महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, स्वास्थ्य...

महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री चंद्राकर,पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग अध्यक्ष भोलाराम साहू, सभी एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, पार्षदों, एल्डरमैनों ने अनंत चतुर्दशी दिनांक 25 सितम्बर 2026 के पावन पर्व और एकात्म मानववाद सिद्धांत के प्रणेता महामानव पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती दिनांक 25 सितम्बर 2026 के अवसर पर समस्त नगरवासियों को दी अग्रिम हार्दिक शुभकामनायें…

6
0
  • गणपति मूर्तियों का महादेवघाट के समीप निर्मित विसर्जन कुण्ड और तालाबों के किनारे जोन कार्यालयों द्वारा निर्मित अस्थायी विसर्जन कुंड़ों में श्रद्धापूर्वक विसर्जन करने सभी भक्तगण नागरिकों से महापौर, सभापति, संस्कृति विभाग अध्यक्ष, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष, पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग अध्यक्ष, सभी एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, वार्ड पार्षदगणों, एल्डरमैनों की विनम्र अपील

रायपुर – राजधानी शहर की प्रथम नागरिक रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री चंद्राकर, पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग अध्यक्ष श्री भोलाराम साहू सहित सभी एमआईसी सदस्यों, समस्त जोन अध्यक्षगणों, वार्ड पार्षदों, एल्डरमैनों ने अनंत चतुर्दशी दिनांक 25 सितम्बर 2026 शुक्रवार के पावन पर्व अवसर और एकात्म मानववाद सिद्धांत के प्रणेता महामानव पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती दिनांक 25 सितम्बर 2026 शुक्रवार के पर समस्त नगरवासियों को अग्रिम हार्दिक शुभकामनायें देते हुए राजधानी शहर रायपुर सहित छत्तीसगढ़ राज्य के सभी निवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य, शान्ति प्रदान करने और राजधानी शहर रायपुर सहित सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य को समृद्ध और खुशहाल बनाने और विकसित करने कार्य करने की शक्ति प्रदान करने प्रथम पूज्य देव भगवान गणपति के दिव्य श्रीचरणों में सामूहिक विनम्र प्रार्थना की है.

नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे , सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी , स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री चंद्राकर सहित सभी एमआईसी सदस्यों, समस्त जोन अध्यक्षगणों, वार्ड पार्षदों, एल्डरमैनों ने कहा है कि अनंत चतुर्दशी का पावन पर्व अवसर दिनांक 25 सितम्बर 2026 शुक्रवार को है. उक्त पावन अवसर दस दिवसीय सार्वजनिक श्रीगणेशोत्सव पर्व का अंतिम दिवस भी होता है. यह पर्व प्रथम पूज्य देव श्रीगणेश की सार्वजनिक पूजा- आराधना का विशेष अवसर होता है, जो सभी को जीवन में सकारात्मक ऊर्जा शक्ति प्राप्त करने का सहज रूप से श्रेष्ठ सुअवसर प्रदान करता है. उक्त पावन अवसर पर सभी भक्तगण भगवान श्री गणपति की मूर्तियों का श्रद्धापूर्वक विसर्जन किया जाता है और भगवान से अगले बरस जल्दी आने की विनम्र भावपूर्ण प्रार्थना सभी भक्तगणों द्वारा की जाती है.

दिनांक 25 सितम्बर 2026 शुक्रवार को एकात्म मानववाद सिद्धांत के प्रणेता महामानव पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती है. पण्डित दीनदयाल उपाध्याय का लोकप्रिय अंत्योदय सिद्धांत अत्यंत प्रासंगिक माना जाता है. इस प्रकार अनंत चतुर्दशी का पावन पर्व अवसर और एकात्म मानववाद सिद्धांत के प्रणेता महामानव पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती का अवसर नागरिकों के लिए जीवन में सकारात्मक ऊर्जा शक्ति प्राप्त करने का श्रेष्ठ सुअवसर प्रदान करता है.

महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री चंद्राकर, पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग अध्यक्ष श्री भोलाराम साहू सहित सभी एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, वार्ड पार्षदों, एल्डरमैनों ने कहा है कि दस दिवसीय सार्वजनिक श्रीगणेश उत्सव पर्व की सम्पूर्ण अवधि में समस्त श्रीगणेश उत्सव समितियों को माननीय एनजीटी, छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग और रायपुर जिला प्रशासन और रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के सभी दिशा – निर्देशों का निरन्तर पूर्ण व्यवहारिक पालन करना चाहिए और गणपति के समस्त भक्तगणों द्वारा रायपुर नगर पालिक निगम की प्रशासनिक व्यवस्था के अंतर्गत महादेवघाट के समीप निर्मित विसर्जन कुण्ड में गणपति मूर्तियों का श्रद्धापूर्वक विसर्जन करना चाहिए. तालाबों में गणपति मूर्तियों का विसर्जन कदापि नहीं करना चाहिए और अपने घरों, मोहल्लों के आसपास अपनी सुविधा अनुसार गणपति मूर्तियों को रायपुर नगर पालिक निगम की प्रशासनिक व्यवस्था के अंतर्गत जोन कार्यालयों के माध्यम से तालाबों के किनारे सार्वजनिक स्थानों पर निर्मित अस्थायी विसर्जन कुंड़ों में पहुंचकर उनमें गणपति मूर्तियों का श्रद्धापूर्वक विसर्जन करना चाहिए.

नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री चंद्राकर, पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग अध्यक्ष श्री भोलाराम साहू सहित समस्त एमआईसी सदस्यों, समस्त जोन अध्यक्षगणों, वार्ड पार्षदों, एल्डरमैनों ने अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व दिनांक 25 सितम्बर 2026 शुक्रवार और एकात्म मानववाद सिद्धांत के प्रणेता महामानव पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती दिनांक 25 सितम्बर 2026 के अवसर पर रायपुर शहर नगर पालिक निगम क्षेत्र को राष्ट्रीय स्वच्छ रेंकिंग वर्ष 2025-26 में राष्ट्र का सबसे स्वच्छ शहर बनाने अधिकाधिक संख्या में रायपुर नगर के हित में स्वच्छता फीडबेक देने का संकल्प देने की पुनः एक बार विनम्र अपील समस्त नगरवासियों से की है.