भिलाई, 6 नवंबर 2026। धनतेरस के शुभ अवसर पर भिलाई महिला महाविद्यालय, भिलाई में प्राचार्य महोदया एवं महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा समस्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक कर्मचारियों के लिए दीपावली मिलन एवं शुभकामना कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं दीपावली की मंगलकामनाओं के साथ हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य महोदया एवं प्रबंधन द्वारा सभी प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं तथा सभी का मुंह मीठा कराकर त्योहार की खुशियाँ साझा की गईं।
प्राचार्य महोदया एवं प्रबंधन ने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। इस आत्मीय आयोजन में महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार में आपसी प्रेम, सौहार्द, एकता एवं पारिवारिक भावना का सुंदर वातावरण देखने को मिला। सभी ने इस स्नेहपूर्ण आयोजन के लिए प्राचार्य महोदया एवं प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया।





