Home लाइफस्टाइल दिवाली ब्यूटी टिप्स: फेस्टिव सीजन में चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए...

दिवाली ब्यूटी टिप्स: फेस्टिव सीजन में चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए अपनाएं ये आसान स्किन केयर टिप्स…

5
0

Festive Season Beauty Tips for Glowing Skin: फेस्टिव सीजन शुरू होते ही हर कोई खूबसूरत और ग्लोइंग दिखना चाहता है। त्योहारों के दौरान नए कपड़े, मेकअप और ज्वेलरी के साथ चेहरे पर नेचुरल निखार भी आपकी खूबसूरती को बढ़ाता है। लेकिन लगातार भागदौड़, कम नींद, प्रदूषण और गलत स्किनकेयर रूटीन के कारण चेहरे की चमक कम होने लगती है।

ऐसे में जरूरी है कि त्योहारों से पहले ही अपनी त्वचा की देखभाल शुरू कर दी जाए। इसके लिए आपको महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स या पार्लर ट्रीटमेंट पर ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। आइए जानते हैं फेस्टिव सीजन में चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने और त्वचा को खूबसूरत बनाए रखने के आसान तरीके।

फेस्टिव सीजन में ग्लोइंग स्किन के लिए अपनाएं ये ब्यूटी टिप्स

दिन की शुरुआत फेस क्लीनिंग से करें

 

चेहरे पर जमा धूल-मिट्टी, ऑयल और गंदगी त्वचा की चमक कम कर सकती है। इसलिए सुबह और रात को अपने स्किन टाइप के अनुसार माइल्ड फेसवॉश से चेहरा साफ करें। इससे त्वचा फ्रेश महसूस होगी और स्किनकेयर प्रोडक्ट्स भी बेहतर तरीके से इस्तेमाल किए जा सकेंगे।

 

चेहरे को मॉइस्चराइज करना न भूलें

 

ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है। नहाने के बाद और चेहरा धोने के बाद अपनी त्वचा के अनुसार मॉइस्चराइजर लगाएं। ड्राई स्किन के लिए क्रीमी मॉइस्चराइजर और ऑयली स्किन के लिए हल्का जेल-बेस्ड मॉइस्चराइजर अच्छा विकल्प हो सकता है।

सनस्क्रीन का करें इस्तेमाल

 

अगर आप चाहती हैं कि त्योहारों तक आपकी त्वचा हेल्दी और फ्रेश दिखे, तो रोजाना सनस्क्रीन लगाएं। कम से कम SPF 50 वाला सनस्क्रीन चुनें। घर से बाहर निकलने से पहले इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। बाहर रहने पर हर दो घंटे में दोबारा लगाएं।

 

हफ्ते में एक बार लगाएं फेस पैक

 

फेस्टिव सीजन में चेहरे को फ्रेश लुक देने के लिए हाइड्रेटिंग फेस मास्क इस्तेमाल कर सकती हैं। अपनी त्वचा के अनुसार एलोवेरा या ओट्स जैसे सौम्य इंग्रीडिएंट्स वाले फेस मास्क चुनें। किसी भी नए प्रोडक्ट को पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

खूबसूरत त्वचा के लिए शरीर को हाइड्रेट रखना भी जरूरी है। दिनभर पर्याप्त पानी पिएं। इसके अलावा अपनी डाइट में खीरा, संतरा, तरबूज और मौसमी फल शामिल करें। इससे शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलेंगे।

 

भरपूर नींद लें

 

त्योहारों की तैयारियों में अक्सर लोग अपनी नींद को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन नींद की कमी से चेहरा थका हुआ और बेजान दिख सकता है। इसलिए रोजाना 7 से 9 घंटे की नींद लेने की कोशिश करें।