Home दुर्ग वरिष्ठ पत्रकार, लेखक और आकाशवाणी प्रसारक विक्रम जनबंधु का निधन, पत्रकार जगत...

वरिष्ठ पत्रकार, लेखक और आकाशवाणी प्रसारक विक्रम जनबंधु का निधन, पत्रकार जगत में शोक…

4
0
  • वरिष्ठ पत्रकार, लेखक और आकाशवाणी प्रसारक विक्रम जनबंधु का निधन, पत्रकार जगत में शोक

भिलाई, 7 नवंबर 2026। वरिष्ठ पत्रकार, लेखक-कथाकार और आकाशवाणी के प्रसारक विक्रम जनबंधु का आज सुबह आकस्मिक निधन हो गया। वे 72 वर्ष के थे। पिछले कुछ दिनों से वे अस्वस्थ चल रहे थे।

विक्रम जनबंधु आकाशवाणी के वरिष्ठ उद्घोषक प्रकाश उदय के बड़े भाई थे। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। पिछले चार दशकों से वे पत्रकारिता और लेखन के क्षेत्र में सक्रिय थे और कई युवा पत्रकारों के मार्गदर्शक रहे।

उनके असामयिक निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार कल सुबह 11 बजे रामनगर भिलाई में किया जाएगा।