Home दुर्ग भक्तगणों की सुविधा हेतु गणपति मूर्ति विसर्जन हेतु रायपुर नगर पालिक निगम...

भक्तगणों की सुविधा हेतु गणपति मूर्ति विसर्जन हेतु रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्षेत्र अंतर्गत तालाबों के किनारे जोनवार अस्थायी विसर्जन कुण्ड की व्यवस्था की प्रशासनिक तैयारियां…

11
0
  • भक्तगण अपनी सुविधा अनुसार गणपति मूर्ति विसर्जन अस्थायी विसर्जन कुंड में कर सकते हैँ

       रायपुर – राजधानी शहर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के रहवासी भक्तगण गणपति मूर्ति का विसर्जन अपनी सुविधा के अनुसार रायपुर नगर निगम के जोनो के तहत विभिन्न प्रमुख सार्वजनिक स्थलो पर तालाबो के किनारे निर्मित अस्थायी विसर्जन कुंड की प्रशासनिक व्यवस्था का सदुपयोग करते हुए समाज हित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से कर सकेंगे। तालाबो के किनारे सार्वजनिक स्थलो पर नगर निगम के सभी 10 जोनो के माध्यम से जोन क्षेत्र के प्रमुख स्थानो में गणपति मूर्ति विसर्जन की सुविधा भक्तगणों को देने जोन स्तर पर प्रशासनिक तैयारी की जा रही है। महापौर श्रीमती मीनल चौबे एवं आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर सभी जोन कमिश्नरो द्वारा कार्यपालन अभियंताओं के साथ जोन अंतर्गत निर्मित अस्थायी विसर्जन कुंड की प्रशासनिक व्यवस्था की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है ।

रायपुर नगर पालिक निगम जोन 1 क्षेत्र अंतर्गत शीतला तालाब गुढ़ियारी, मच्छी तालाब गुढ़ियारी, शीतला तालाब गोगांव, बंधवा तालाब भनपुरी दर्दी तालाब भनपुरी, छठवा तालाब भनपुरी, जोन 2 क्षेत्र अंतर्गत साहू तालाब फाफाडीह, पंडरी तालाब, कुकरी तालाब गुढ़ियारी, जोन 3 क्षेत्र अंतर्गत शीतला तालाब खम्हारडीह, तेलीबांधा तालाब, जोन 4 क्षेत्र अंतर्गत बूढ़ातालाब स्वामी विवेकानंद सरोवर, कंकाली तालाब, कटोरा तालाब, नरेय्या तालाब, आछी तालाब भाठागांव, जोन 5 क्षेत्र अंतर्गत पहाड़ी तालाब कुशालपुर, बंधवा तालाब, मलसाय तालाब, रोहिणीपुरम तालाब डी डी नगर, महादेवा तालाब चंगोराभाठा, लाखेनगर चौक के पास, जोन 6 क्षेत्र अंतर्गत बंधवा (डबरी) तालाब, हल्का तालाब, साबुन डबरी, आँछी तालाब, सरजूबाँधा तालाब, भैय्या तालाब महाराजबंध तालाब शिव मन्दिर के पास, महाराजबंध तालाब शनि मन्दिर के पास, जोन 7 क्षेत्र अंतर्गत रामनगर कर्मा चौक के पास, महोबा बाजार होटल पिकाडली के पास, महंत तालाब जीईमार्ग, करबला तालाब चौबे कॉलोनी, आमा तालाब रामकुण्ड के पास, हांडी तालाब, जोन 8 क्षेत्र अंतर्गत शीतला तालाब कोटा, जोन 9 क्षेत्र अंतर्गत बंधवा तालाब दलदलसिवनी पानी टंकी के पास, मड़िया तालाब जोन 9 क्षेत्र मोवा कार्यालय के पास, शीतला तालाब अवन्ति विहार कॉलोनी, कचना तालाब, जोन 10 क्षेत्र अंतर्गत गजराजबांधा तालाब कमल विहार (कौशल्या माता विहार) के पास, अमलीडीह तालाब के पास, पुरैना तालाब के पास जोन क्षेत्र अंतर्गत भक्तगणों की सुविधा हेतु गणपति मूर्ति के विसर्जन हेतु अस्थायी विसर्जन कुंड की व्यवस्था प्रशासनिक तौर पर दी जा रही है। सभी भक्तजन नागरिक अस्थायी विसर्जन कुंड में गणपति मूर्ति विसर्जन कर समाज हित में पर्यावरण संरक्षण हेतु अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कवा सकते हैँ ।