- *988 नशीले कैप्सूल, नगदी एवं 03 मोबाइल सहित कुल 27,243/-रूपये की सामग्री जब्त*
- ▪️*एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में कुरुद पुलिस की बड़ी कार्यवाही,दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर,भेजा गया जेल*
पुलिस अधीक्षक धमतरी, श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा जिले में अवैध नशीली दवाइयों, मादक पदार्थों, गांजा एवं अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना कुरुद पुलिस ने नशीली कैप्सूल की अवैध बिक्री के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से कुल 988 नग नशीले कैप्सूल, बिक्री की नगदी एवं 03 मोबाइल फोन सहित कुल 27,243/- रूपये की सामग्री जब्त की है।
▪️ *प्रकरण क्रमांक 01*
– उमरदा विशाखापटनम ओवरब्रिज के पास कार्यवाही –
दिनांक 24 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम उमरदा विशाखापटनम ओवरब्रिज के पास कुछ व्यक्ति नशीली कैप्सूल की अवैध बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर कुरुद पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर घेराबंदी कर दो आरोपियों को नशीली कैप्सूल की बिक्री करते हुए रंगे हाथ पकड़ा।
*गिरफ्तार आरोपीगण*
*(01)* कार्तिक कोसिरिया, पिता निरंजन कोसिरिया, उम्र 22 वर्ष, निवासी गांधी चौक कुरुद,जिला धमतरी (छ.ग.)।
*(02)* पंकज पटेल, पिता कृष्णा पटेल, उम्र 25 वर्ष, निवासी उमरदा, कुरुद,जिला धमतरी (छ.ग.)।
*जब्त सामग्री* –
▪️ 613 नग नशीले कैप्सूल – कीमत 4,904/-रूपये
▪️ बिक्री की नगदी — 1,050/-रूपये
▪️ 02 मोबाइल फोन — कीमत 10,000/-रूपये
▪️ कुल जुमला जब्ती — 15,954/-रूपये
इस मामले में थाना कुरुद में अपराध क्रमांक 315/26, धारा 22(क), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
▪️*प्रकरण क्रमांक 02* – ग्राम भरदा ओवरब्रिज के नीचे कार्यवाही-
इसी क्रम में कुरुद पुलिस टीम ने ग्राम भरदा ओवरब्रिज के नीचे चाय दुकान के पास दबिश देकर एक युवक को नशीली कैप्सूल की अवैध बिक्री करते हुए पकड़ा।
*गिरफ्तार आरोपी का नाम*
गुलशन साहू, पिता महेन्द्र साहू, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम भरदा,थाना कुरुद,जिला धमतरी (छ.ग.)।
*जब्त सामग्री*-
▪️ 375 नग नशीले कैप्सूल — कीमत 4,289/-रूपये
▪️ बिक्री की नगदी — 1,000/-रूपये
▪️ 01 मोबाइल फोन — कीमत 6,000/-रूपये
▪️ कुल जुमला जब्ती — 11,289/-रूपये
इस मामले में थाना कुरुद में अपराध क्रमांक 316/26, धारा 22(ख), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
▪️*कुल कार्यवाही का विवरण*
दोनों प्रकरणों में कुरुद पुलिस द्वारा कुल 988 नग नशीले कैप्सूल, 2,050/-रूपये नगद एवं 03 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत 27,243/- रूपये है।
▪️ आरोपियों द्वारा नशीले कैप्सूल ग्राहकों को 100 प्रति नग की दर से बेचे जाते थे। इस आधार पर पुलिस द्वारा जब्त किए गए 988 नशीले कैप्सूल की अनुमानित बाजार कीमत 98,800/- रुपये (अट्ठानवे हजार आठ सौ रुपये) आंकी गई है।
गिरफ्तार तीनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है।
धमतरी पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों एवं नशीली दवाओं की अवैध बिक्री/तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।
पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि नशीले पदार्थों की बिक्री अथवा तस्करी से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि जिले को नशामुक्त एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में प्रभावी कार्यवाही की जा सके।



