Home रायपुर आयुक्त संबित मिश्रा ने महादेवघाट के समीप नगर निगम के विसर्जन कुण्ड...

आयुक्त संबित मिश्रा ने महादेवघाट के समीप नगर निगम के विसर्जन कुण्ड में जलभराव क्षेत्र का किया निरीक्षण, त्वरित समाधान हेतु दिए आवश्यक निर्देश…

6
0
  • एनडीआरएफ की टीम के साथ नगर निगम जोन 6 की टीम केसरी बगीचा क्षेत्र भाठागांव में जलभराव क्षेत्र में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने अभियान में जुटी, आयुक्त ने स्थल निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश
  • जोन कमिश्नर जलभराव से प्रभावित लोगों को तत्काल आवश्यकतानुसार आश्रय स्थलों में ले जाकर भोजन पैकेट्स की व्यवस्था करें और जलभराव की समस्या शीघ्र दूर करने कार्रवाई करें- आयुक्त के निर्देश*

रायपुर – आज रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने महादेवघाट के समीप नगर निगम रायपुर के जोन 8 क्षेत्र अंतर्गत विसर्जन कुण्ड में जलभराव क्षेत्र का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर अधिकारियो को त्वरित समाधान हेतु आवश्यक निर्देश स्थल पर दिए.

आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने रायपुर नगर निगम जोन 6 क्षेत्र अंतर्गत केसरी बगीचा क्षेत्र भाठागांव में जलभराव की समस्या से प्रभावित परिवारों को सुरक्षित बाहर निकालने एनआरडीएफ की टीम के साथ मिलकर नगर निगम रायपुर की टीम द्वारा चलाये जा रहे त्वरित बाढ़ राहत प्रबंधन अभियान का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया. आयुक्त ने इस सम्बन्ध में त्वरित राहत प्रभावितों को दिलवाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया.

आयुक्त श्री संबित मिश्रा द्वारा किये गए जलभराव क्षेत्रों के निरीक्षण के दौरान नगर निगम अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, जोन 6 जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव, जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल, उपायुक्त श्रीमती जागृति साहू, जोन 6 कार्यपालन अभियंता श्री दिनेश सिंहा, जोन 8 कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा, स्वच्छ भारत मिशन नोडल अधिकारी कार्यपलन अभियंता श्री योगेश कुमार कडु सहित रायपुर नगर निगम के अन्य सम्बंधित अधिकारीगणों की उपस्थिति रही.

आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने रायपुर नगर निगम के सभी जोन कमिश्नरों को जलभराव क्षेत्रों का तत्काल निरीक्षण कर इससे प्रभावित सभी लोगों को सुरक्षित आश्रय स्थल पर पहुंचाकर उन्हें तत्काल भोजन पैकेट्स आवश्यक रूप से उपलब्ध करवाना और जलभराव की समस्या दूर करने त्वरित कार्रवाई प्राथमिकता से करवाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया है.