Home रायपुर लगातार तेज बारिश के दौरान वार्ड 25 में रामनगर बस्ती में पानी...

लगातार तेज बारिश के दौरान वार्ड 25 में रामनगर बस्ती में पानी घुसा, नगर निगम जोन 7 ने तत्काल मोटर पम्प लगाकर पानी को बाहर निकालकर निकासी की व्यवस्था की, एमआईसी सदस्य एवं वार्ड पार्षद भोलाराम साहू ने जोन कमिश्नर सहित किया निरीक्षण, जलभराव के चलते बस्ती के प्रभावित लगभग 200 लोगों को लंच पैकेट्स देने त्वरित कार्रवाई…

6
0

रायपुर – राजधानी शहर रायपुर में लगातार तेज बारिश के दौरान रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 7 के अंतर्गत संत रामदास वार्ड क्रमांक 25 के अंतर्गत महंत तालाब के पास रामनगर बस्ती में पानी घुस गया.

नगर निगम जोन 7 द्वारा वहाँ बस्ती में घुसे पानी को तत्काल मोटर पम्प लगाकर बाहर निकालकर पानी की निकासी की व्यवस्था की. नगर निगम एमआईसी सदस्य एवं वार्ड 25 पार्षद श्री भोलाराम साहू और नगर निगम

जोन 7 जोन कमिश्नर डॉ तृप्ति पाणीग्रही ने वार्ड 25 में रामनगर बस्ती में जलभराव की समस्या का वहाँ पहुंचकर प्रत्यक्ष निरीक्षण किया. रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 7 के माध्यम से बस्ती में जलभराव से प्रभावित लगभग 200 लोगों को लंच पैकेट्स देने की त्वरित कार्रवाई की जा रही है.