Home दुर्ग एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में सेवा संकल्प एवं राष्ट्रीय एकता दिवस...

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में सेवा संकल्प एवं राष्ट्रीय एकता दिवस पर धमतरी पुलिस का सेवा संकल्प:131 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों एवं परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण, 30 यूनिट रक्तदान…

9
0
  • 🔷 *धमतरी पुलिस कर्तव्य एवं स्वास्थ्य के साथ के साथ मानवता की मिसाल: धमतरी पुलिस परिवार ने स्वास्थ्य शिविर में लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा*
  • 🔷 *पुलिस परिवार के स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकार को प्राथमिकता: 131 लोगों की स्वास्थ्य जांच, 30 पुलिसकर्मियों ने किया रक्तदान*

पुलिस अधीक्षक धमतरी, श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में सेवा संकल्प एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य, कल्याण एवं सामाजिक दायित्वों को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के साथ उनके परिवारजनों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

▪️ *131 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण*-

आयोजित स्वास्थ्य शिविर में कुल 131 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें 73 महिलाएं एवं 58 पुरुष शामिल रहे। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान 29 लोगों का ईसीजी, 24 लोगों का एचटीएन एवं 4 लोगों का 4 डीएम परीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त 74 लोगों का ब्लड टेस्ट भी किया गया।

 

▪️*30 यूनिट रक्तदान कर दिया मानव सेवा का संदेश*-

स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सामाजिक दायित्व और मानव सेवा की भावना का परिचय देते हुए 30 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान के माध्यम से पुलिस परिवार ने जरूरतमंद मरीजों के उपचार में सहयोग करने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में समाज के साथ खड़े रहने का संदेश दिया।

 

▪️ *स्वास्थ्य और सेवा – दोनों को प्राथमिकता*

पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय ने कहा कि पुलिस अधिकारी- कर्मचारियों का स्वस्थ एवं सुरक्षित रहना उनके कर्तव्यों के प्रभावी निर्वहन के लिए अत्यंत आवश्यक है। पुलिस परिवार के स्वास्थ्य की नियमित देखभाल के साथ-साथ रक्तदान जैसे सामाजिक सरोकारों में सहभागिता पुलिस की सेवा भावना को और अधिक मजबूत करती है।

 

▪️ *इन पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने किया रक्तदान*-

कुल 30 यूनिट रक्तदान करने वालों में रक्षित निरीक्षक विपुल आनंद जांगड़े, निरीक्षक सन्नी दुबे, प्रशिक्षु सूबेदार टोपेश्वर राजपूत, प्रशिक्षु सूबेदार ललिता मरावी, सहायक उप निरीक्षक (सउनि.) रामावतार राजपूत, प्रधान आरक्षक (प्रआर.) दीपक साहू, प्रधान आरक्षक (प्रआर.) मनोज ध्रुव, आरक्षक तरूण साहू, आरक्षक धर्मेन्द्र साहू, आरक्षक रितेश साहू, आरक्षक वृंदावन बेहरा, आरक्षक रामेश्वर टंडन, आरक्षक गणपत साहू, आरक्षक निर्मल नायक, आरक्षक केशवराम पटेल, आरक्षक मुकेश मिश्रा, आरक्षक राजकुमार शुक्ला, आरक्षक सौरभ कुमार, आरक्षक शेख अब्बासी, आरक्षक भागवत खाण्डेकर, आरक्षक रंजीत कुर्रे, आरक्षक डोमन नायक, आरक्षक केशराम साहू, आरक्षक धर्मेन्द्र साहू, आरक्षक मनीष पटेल, आरक्षक रामबच्चन, आरक्षक नरेन्द्र साहू, महिला आरक्षक (मआर.) भाग्यलक्ष्मी खाण्डेकर, महिला आरक्षक (मआर.) कावेरी साहू एवं प्रधान आरक्षक (प्रआर.) कुलेश्वर साहू शामिल रहे।

 

▪️ *मेडिकल टीम का महत्वपूर्ण योगदान*-

स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर को सफल बनाने में भीखम नेगी (स्टाफ), भूषण सिन्हा (मेडिकल लैब टेक्नीशियन), सोहन लाल, प्रीति साहू (लैब सहायक), तोमेश्वर भंडारी (जूनियर सेक्रेटिकल असिस्टेंट), ओम नारायण सिन्हा (स्टाफ नर्स मेल), भूपेन्द्र साहू (नेत्र सहायक अधिकारी), नागेश्वर लोधी (काउंसलर), स्वर निशा वाणी (स्टाफ), डेनियल साहू (एचसीसी), डोगेश साहू एवं रुपेश यादव (लैब टेक्नीशियन), प्रेमांजली निर्मलकर, खोमलता यादव, नेहा साहू एवं खुशबू लता साहू सहित मेडिकल टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

धमतरी पुलिस अपने अधिकारी-कर्मचारियों के स्वास्थ्य, कल्याण एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध है। पुलिस परिवार की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के साथ-साथ जरूरतमंदों की सेवा और समाजहित में ऐसे मानवीय एवं जनकल्याणकारी प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।