- एक अन्य बकायादार ने सीलिंग के दौरान किया तत्काल नगर निगम को किया पार्ट पेमेंट
रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के आदेशानुसार और अपर आयुक्त राजस्व विभाग श्री लोकेश्वर साहू और उपायुक्त राजस्व डॉ अंजलि शर्मा एवं नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर के मार्गनिर्देशन में नगर निगम जोन 1 राजस्व विभाग की टीम द्वारा आज नगर निगम जोन 1 क्षेत्र में बकाया राजस्व वसूली अभियान चलाया गया.
अभियान के अंतर्गत नगर निगम जोन 1 राजस्व विभाग द्वारा यतियतन लाल वार्ड क्रमांक 4 क्षेत्र में 62300 रूपये के बकायादार शान्ति बाई मलधानी, वार्ड 4 क्षेत्र अंतर्गत 72876 रूपये के बकायादार महेश कुमार लालवानी, नेताजी कन्हैयालाल बाजारी वार्ड क्रमांक 15 क्षेत्र में 147257 रूपये के बकायादार ममता जैन मानकचन्द जैन द्वारा नगर निगम जोन 1 राजस्व विभाग को बकाया राशि डिमांड बिल, डिमांड नोटिस जारी किये जाने के बावजूद अदा नहीं किये जाने के कारण उनके सम्बंधित व्यवसायिक परिसरों को तत्काल ताला लगाकर सीलबंद कर दिया गया. वहीं बाल गंगाधर तिलक वार्ड क्रमांक 18 क्षेत्र अंतर्गत 71330 रूपये के बकायादार सुरेश कुमार के सम्बंधित व्यवसायिक परियर में सीलिंग की कार्रवाई बकाया अदा नहीं किये जाने पर की गयी, तो सीलिंग कार्रवाई के दौरान सम्बंधित बकायादार द्वारा स्थल पर नगर निगम जोन 1 राजस्व विभाग की टीम को तत्काल 37634 रूपये का पार्टपेमेंट कर दिया. रायपुर नगर निगम राजस्व विभाग की टीम द्वारा बकाया राजस्व वसूली अभियान आगे भी निरन्तर जारी रहेगा.




