- सत्ता संभालते ही भाजपा की सारी इंजिन हुई फ़ैल
- व्यस्ततम मार्गो पर,वीआई पी रोड व ऑक्सीजन जोन पर अघोषित बाजार निगम के संरक्षण में
दुर्ग – देवेश मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष भगवा पार्टी छत्तीसगढ़ ने शहर में चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था,बदहाल गद्देयुक्त रास्ते,कचरों से पटे चौक चौराहे पर, निगम प्रशासन व स्थानीय प्रशासन को आड़े हाथों लिया है।
देवेश मिश्रा ने कहा कि जबसे यहाँ भाजपा ने सत्ता संभाली है,इनकी सारी इंजिन फ़ैल हो चुकी है। नित्य प्रतिदिन के कार्य मुलभूत व्यवस्थाएं चौपट हो चुकी है,नतीजतन पूरा शहर कचरों से पटा हुआ है।हर चौक चौराहे एवं व्यस्ततम मार्गो,वीआई पी रोड व ऑक्सीजन जोन पर अघोषित बाजार,मांस-मटन दुकाने,निगम के संरक्षण में बेधड़क चालू है।
बिजली खम्भो से बिजली गायब है, अंधकार में डूबा गंदगी से सराबोर शहर,गड्ढे युक्त रास्ते किसी नर्क से कम नहीं नजर आता।
ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। शहर में हर तरफ मुख्य सड़कों सहित वार्ड गली मोहल्लों में भी सड़कें लगभग गायब है,
फलस्वरूप रोज दुर्घटनाये हो रही है। वहीं दूसरी ओर बिजली खम्भो में बिजली गुल रहना इन दुर्घटनाओं क़ो और गहरा कर रहा है, जिसके कारण आम आदमी स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहा है।
शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बेलगाम है, जगह जगह अतिक्रमण,सड़कों पर यत्र- तत्र खड़े वाहन,निर्माण के नाम पर सड़कों और गलियों में फैले बेतरतीब निर्माण सामग्रियां,सड़कों पर अनियंत्रित गौ वंश आमजनता के लिए परेशानी का सबब बन चुके है। सफाई व्यवस्था के मामले में यही कह सकते है, कि दुर्ग शहर अब कचड़े का शहर बनने की ओर अग्रसर है।त्यौहारी सीजन में ये अव्यवस्थायें और भी बढ़ जाती है।
भगवा पार्टी प्रदेश अध्यक्ष देवेश मिश्रा ने कहा है कि कलेक्टर साहब,स्थानीय प्रशासन व निगम
उपरोक्त तथ्यों को दृष्टिगत रखते हुए अतिशीघ्र इन तमाम समस्याओं के निराकरण हेतु कदम उठायें,जिससे आम जनता आने वाले पर्व त्यौहार में कम से मूलभूत सुविधाओं से वंचित न हों,और अपने धार्मिक तीज त्यौहार भली भांति मना सके। सभी बिजली खम्भो में तुरंत लाइट लगाने व्यवस्था की जाये,सड़कों के गड्ढे भरकर उन्हें पुनः बनाया जाये, सड़कों को अतिक्रमण मुक्त किया जाये, सफाई दुरुस्त की जाये, साथ ही गौ वंश की सुरक्षित रखते हुए उन्हें गौ शाला में रखा जाये। मांस मटन की दुकानों के लिए एक अलग व्यवस्था शहर में की जाये, जिससे शहर साफ सुरक्षित और व्यवस्थित हो।



