Home रायपुर स्वच्छता ही सेवा 2026: पोस्ट ऑफिस में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन…

स्वच्छता ही सेवा 2026: पोस्ट ऑफिस में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन…

12
0

रायपुर। स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के अंतर्गत आज जयस्तंभ चौक स्थित पोस्ट ऑफिस में कर्मचारियों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी के निर्देशानुसार आयोजित इस शिविर में पोस्ट ऑफिस के कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

शिविर के दौरान ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर की जांच के साथ आवश्यक प्राथमिक उपचार एवं दवाइयाँ उपलब्ध कराई गईं। इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना रहा।

इस अवसर पर चीफ पोस्टमास्टर जनरल श्री प्रणव कुमार, एपीएम पारुल पांडे, डॉ. दिनेश जायसवाल एवं एमएमयू टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। श्री प्रणव कुमार ने छत्तीसगढ़ सरकार की इस सराहनीय स्वास्थ्य पहल की प्रशंसा करते हुए इसके लिए सरकार का अभिनंदन किया तथा मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना (एमएमएसएसवाय) को एक सराहनीय पहल बताया।