सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र में “स्वच्छता ही सेवा-2026” अभियान के अंतर्गत 2 अक्टूबर 2026 को टीएसडी विभाग में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री प्रशांत ओझा थे। इस अवसर पर महाप्रबंधक प्रभारी, (टीएसडी एवं सीएसआर) श्री ए. बी. श्रीनिवास सहित टीएसडी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र/प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि श्री प्रशांत ओझा एवं उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने परिसर में प्रतीकात्मक रूप से झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान में सहभागिता की।
इस अवसर पर टीएसडी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा कार्यस्थल एवं आसपास के परिसर को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता के महत्व, स्वच्छ कार्यस्थल एवं स्वच्छ परिवेश के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी पर भी जोर दिया गया।
कार्यक्रम में टाउनशिप विभाग के महाप्रबंधक श्री अतुल नौटियाल, सुश्री के. सुपर्णा,सुश्री आर. रंजनी, श्री विकास चन्द्रा व श्री मुकुल सहारिया सहित टीएसडी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर सफाई कर्मियों को उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित एवं अभिनंदित किया गया।
“स्वच्छता ही सेवा-2026” अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को केवल एक अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे दैनिक व्यवहार एवं संस्कार का हिस्सा बनाना है। भिलाई इस्पात संयंत्र की इस्पात बिरादरी द्वारा कार्यस्थल एवं टाउनशिप परिसर में स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं सहभागिता को निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है।






