सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र की इस्पात बिरादरी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2026 को भिलाई निवास के बहुउद्देशीय सभागार में प्रातः 8 बजे सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इस्पात बिरादरी की ओर से संयंत्र के निदेशक प्रभारी श्री चित्त रंजन महापात्र ने महात्मा गांधी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) श्री ए. के. चक्रवर्ती, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) श्री प्रवीन निगम, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएँ) श्री पी. के. सरकार, कार्यपालक निदेशक (खदान) श्री कमल भास्कर, कार्यपालक निदेशक (रावघाट) श्री अरुण कुमार सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं संयंत्र कार्मिक उपस्थित थे।
प्रार्थना सभा का शुभारंभ निदेशक प्रभारी श्री चित्त रंजन महापात्र द्वारा महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ हुआ। इसके पश्चात उपस्थित अतिथियों एवं इस्पात बिरादरी के अधिकारियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्रपिता को नमन किया।
इस अवसर पर बापू की प्रातःकालीन प्रार्थना का संगीतमय प्रस्तुतीकरण श्री पी. टी. उल्लास कुमार द्वारा किया गया। सर्वधर्म प्रार्थना सभा में विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने धर्मग्रंथों से पाठ किया। आचार्य जयवेद शास्त्री ने श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोकों का पाठ किया, श्री हाफ़िज़ अनवर ने पवित्र कुरान शरीफ का पाठ किया, भाई महंगा सिंह ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब से प्रार्थना की तथा फादर अनुपम विकास ने पवित्र बाइबिल से पाठ किया।
सुश्री स्नेह जोशी एवं सुश्री अनुष्का पाण्डेय ने भजन प्रस्तुत किए। सामूहिक रामधुन का संगीतमय प्रस्तुतीकरण श्री परनराज भाटिया एवं उनके साथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों, अधिकारियों एवं संयंत्र कार्मिकों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके सत्य, अहिंसा एवं सद्भाव के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन संयंत्र के क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग के श्री सुप्रियो सेन ने किया। आयोजन का सफल संचालन उप महाप्रबंधक (क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं) श्री राजेन्द्र प्रसाद के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।






