March 12, 2026

केशकाल में संसद दीपक बैज एवं प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत

IMG-20230718-WA0007

केशकाल बस्तर लोकसभा के युवा सांसद दीपक बैज छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के पश्चात सोमवार को पहली बार केशकाल पहुंचे। इस दौरान पीसीसी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष अमीन मेमन ब्लाक अध्यक्ष राजेश नेताम व युवा कांग्रेस के नेतृत्व ने बड़ी संख्या में कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने सिंघनपुर नयापारा में आतिशबाजी करते हुए पुष्पमाला पहनकर उनका भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद रायपुर से सुबह 10:30 निकल गये थे लेकिन अध्यक्ष बनने के बाद पहला दौरा रायपुर से बस्तर था इस कारण सभी कांग्रेसी अपने नये अध्यक्ष का स्वागत जगह जगह कर रहे थे इस कारण सिंघनपुर केशकाल में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज रात्रि 9 बजे पहुँचे जिसका इंतजार कांग्रेसियों के साथ साथ सिंघनपुर के सरपंच के साथ समस्त महिला कर रहे थे उनके आने के बाद महिलाओं ने फूल मालाओं के साथ आरती और गुलाल से स्वगत किया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन, केशकाल ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश नेताम, केशकाल जनपद पंचायत अध्यक्ष महेंद्र नेताम, केशकाल नगर पंचायत अध्यक्ष रोशन जमीर खान, उपाध्यक्ष बिहारी लाल सोरी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पीताम्बर नाग,पार्षद अनिल उसेंडी,विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस संजय मरकाम, सिंघनपुर सरपंच संगीता नेताम, चरण मण्डावी, जनपद सदस्य में नरेश नेताम,रोहित नाग, सतीश नाग, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष पप्पू मण्डावी,हरगोविंद कश्यप, राकेश कुंजाम, हरि मण्डावी, समीर सोरी,नरेंद कश्यप, राजेश यादव, कैलाश मरकाम, दिनेश नेताम, महेश साहू,दिनेश सोरी समेत महिला कांग्रेस व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी युवा कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You may have missed