Home दुर्ग टीम युवा के बैनर तले युवा नुक्कड़ बैठकों के जरिए वार्डों में...

टीम युवा के बैनर तले युवा नुक्कड़ बैठकों के जरिए वार्डों में विकास पर होगा सीधा संवाद…

8
0

भिलाई-3 चरोदा। नगर निगम क्षेत्र के विकास एवं युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर युवा साथियों द्वारा विभिन्न वार्डों में नुक्कड़ बैठक अभियान चलाया जाएगा। जिसकी शुरुआत कल शांति नगर और बाजार वार्ड से प्रारंभ की गई बैठकों के माध्यम से क्षेत्र में अब तक हुए विकास कार्यों, युवाओं के हित में किए गए कार्यों तथा भविष्य की आवश्यकताओं पर आम नागरिकों और युवाओं से सीधा संवाद किया जाएगा।

इस दौरान नगर निगम की कार्यप्रणाली एवं विकास कार्यों को लेकर जनता की राय और सुझाव लिए जाएंगे तथा स्थानीय समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सामने लाने का प्रयास किया जाएगा।

अभियान के तहत नए युवा मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने के साथ “मेरा बूथ, मेरा वार्ड—शत-प्रतिशत मतदान” का संकल्प दिलाया जाएगा। युवाओं से स्वयं मतदान करने के साथ बुजुर्गों को मतदान के लिए प्रेरित करने और बाहर रहने वाले मतदाताओं से संपर्क कर मतदान के लिए जागरूक करने की अपील की जाएगी।

युवा संवाद, जनभागीदारी और शत-प्रतिशत मतदान के संकल्प के साथ यह अभियान विभिन्न वार्डों में जारी रहेगा।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उदय भास्कर, तेजस पाल, महेंद्र, महेश, आशीष, रोशन गुरवीन भाटिया, डे साहब साहू, दीपराज, शिवा, अभिषेक वह क्षेत्र के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया