Home दुर्ग धमतरी पुलिस का चाकूबाजों पर कड़ा प्रहार: जानलेवा हमला करने वाले तीन...

धमतरी पुलिस का चाकूबाजों पर कड़ा प्रहार: जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, चाकू-डंडा बरामद…

3
0
  • 🔷 *एसपी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देश पर सिटी कोतवाली की त्वरित कार्यवाही, चाकूबाजी के तीन आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल*
  • 🔷 *रतन कॉलोनी में युवकों पर चाकू से हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार-आरोपी से धारदार चाकू किया गया जब्त*

पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में असामाजिक तत्वों एवं चाकूबाजों के विरुद्ध लगातार सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने रतन कॉलोनी में युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया।

 

दिनांक 02-03 अक्टूबर की दरमियानी रात विवाद के दौरान आरोपियों ने प्रार्थी चंदेश्वर ध्रुव पिता दशरथ सिंह गुरु उम्र 25 वर्ष पता दानिटोला स्कूल चौक महिमा सागर वार्ड धमतरी बीच-बचाव करने पहुंचे उसके साथी पर चाकू से हमला किया, जिससे दोनों को चोटें आईं। जिसकी रिपोर्ट पर तत्काल अपराध दर्ज कर पुलिस ने साहिल मसीह, नितांत मसीह उर्फ प्रिंस मसीह एवं सौरभ मसीह उर्फ रिंकू मसीह, सभी निवासी रतन कॉलोनी, धमतरी को गिरफ्तार किया।

 

आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 12.7 इंच लंबा धारदार लोहे का चाकू एवं लकड़ी का बत्ता जब्त किया गया। प्रकरण में धारा 296, 115(2), 118(1), 351(2), 3(5) BNS एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

 

तीनों आरोपियों को मान. न्यायालय धमतरी में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

 

▪️*गिरफ्तार आरोपीगण का नाम*

*(01)* साहिल मसीह पिता स्व० ईस्माईल मसीह उम्र 26.वर्ष

*(02)* नितांत मसीह उर्फ प्रिंस मसीह पिता स्व० ईब्राहिम मसीह उम्र 26 वर्ष

*(03)* सौरभ मसीह उर्फ रिकू मसीह पिता स्व० ईस्माईल मसीह उम्र 19 वर्ष,

तीनों निवासी रतन कॉलोनी महिमा सागर वार्ड धमतरी,थाना सिटी कोतवाली धमतरी,जिला धमतरी(छ.ग.)