Home रायपुर निगम विद्युत विभाग अध्यक्ष श्रीमती सुमन पाण्डेय ने नगर निगम जोन 7...

निगम विद्युत विभाग अध्यक्ष श्रीमती सुमन पाण्डेय ने नगर निगम जोन 7 एवं 8 में पार्षदों एवं अधिकारियों की बैठक ली, स्ट्रीट लाईट सम्बन्धी जनशिकायतों का प्राथमिकता से त्वरित निराकरण करने अधिकारियों को किया निर्देशित…

12
0

रायपुर -आज रायपुर नगर पालिक निगम रायपुर के विद्युत विभाग की अध्यक्ष श्रीमती सुमन पाण्डेय द्वारा नगर निगम जोन क्रमांक 7 और 8 के क्षेत्रों के अंतर्गत नगर निगम विद्युत विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा करने बैठक ली गई।

बैठक में नगर निगम विद्युत विभाग अध्यक्ष श्रीमती सुमन पाण्डेय द्वारा नगर निगम जोन क्रमांक 7 एवं 8 के क्षेत्र अंतर्गत स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, बंद एवं खराब स्ट्रीट लाइटों में सुधार, विद्युत संधारण कार्यों तथा विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था से संबंधित प्रचलित एवं लंबित कार्यों की समीक्षा की गई।

बैठक में नगर निगम विद्युत विभाग की अध्यक्ष द्वारा संबंधित जोन अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे नागरिकों से प्राप्त विद्युत एवं स्ट्रीट लाइट संबंधी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण करना सुनिश्चित करें । साथ ही जोन क्षेत्र क्रमांक 7 और 8 में विद्युत व्यवस्था का नियमित निरीक्षण करते हुए बंद स्ट्रीट लाइटों को शीघ्र चालू करने एवं आवश्यक संधारण कार्य समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में एमआईसी सदस्य श्री दीपक जायसवाल, श्री भोलाराम साहू, श्रीमती गायत्री चंद्राकर, जोन 8 जोन अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ठाकुर, वार्ड पार्षद श्रीमती मीना ठाकुर, सर्वश्री आनन्द अग्रवाल, अर्जुन यादव,भगतराम हरबंश, जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल, कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा, उपअभियंता विद्युत सुश्री रुचिका मिश्रा एवं जोन क्रमांक 7 एवं 8 के संबंधित अधिकारीगणों और कर्मचारीगणों की उपस्थिति रही।