Home रायपुर निगम जोन 5 राजस्व विभाग ने वार्ड 39 क्षेत्र में मारुति बिजनेस...

निगम जोन 5 राजस्व विभाग ने वार्ड 39 क्षेत्र में मारुति बिजनेस पार्क स्थित दो बड़े बकायादारों द्वारा वर्ष 2018-19 से बकाया राशि नगर निगम को अदा नहीं पर सम्बंधित व्यवसायिक सम्पतियों को तत्काल किया सीलबंद…

11
0

रायपुर -रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के आदेशानुसार अपर आयुक्त राजस्व श्री लोकेश्वर साहू, उपायुक्त राजस्व डॉ अंजलि शर्मा के निर्देशानुसार रायपुर नगर निगम राजस्व विभाग द्वारा सभी 10 जोनों में बकाया राजस्व वसूली अभियान तेजी से चलाया जा रहा है.

आज रायपुर नगर निगम जोन 5 राजस्व विभाग की टीम द्वारा जोन क्षेत्र अंतर्गत ठाकुर प्यारेलाल सिंह वार्ड क्रमांक 39 क्षेत्र अंतर्गत मारुति बिजनेस पार्क में स्थित दो बकायादारों अनीता दयाल एवं साईंप्रकाश डेवलपमेन्ट दुकान द्वारा वर्ष 2018-19 से दुकान क्रमांक एसएफ7बी और एफ एफ3बी द्वारा बकाया राशि क्रमशः 131628 रूपये और 180607 रूपये रायपुर नगर निगम जोन 5 राजस्व विभाग को अदा नहीं किये जाने पर नगर निगम जोन 5 जोन कमिश्नर श्री खीरसागर नायक के निर्देश पर जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्री प्रमोद जाधव, राजस्व निरीक्षक श्री खगेंद्र सोनी, श्री मनीष भोई, सहायक राजस्व निरीक्षक सर्वश्री विपिन सोनी, देवेन्द्र नेताम, रवि सोनी, मयंक यादव, मनीष खुंटे की उपस्थिति में नगर निगम जोन 5 राजस्व विभाग द्वारा उक्त दो बकायादारों की सम्बंधित व्यवसायिक सम्पतियों को तत्काल ताला लगाकर सीलबंद कर दिया गया.