Home रायपुर रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने दक्षिण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विधानसभा स्तरीय...

रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने दक्षिण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विधानसभा स्तरीय सेवा सेतु शिविर की व्यवस्था का किया निरीक्षण, सभी पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करवाने के निर्देश दिए…

9
0
  • सेवा सेतु शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना मकान निर्माण हेतु भवन अनुज्ञा स्वीकृति पत्र, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क बस यात्रा पास रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने पात्र हितग्राहियों को किये प्रदत्त, शिशुओं का अन्नप्रासन, नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण
  • *सेवा सेतु शिविर सरकार आपके द्वार के विधानसभा स्तरीय आयोजन के माध्यम से हजारों की संख्या में पात्रता अनुसार हितग्राही हो रहे लाभान्वित

रायपुर – आज सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विधानसभा स्तरीय सेवा सेतु शिविर सरकार आपके द्वार का आयोजन नगर निगम जोन 5 क्षेत्र अंतर्गत अश्विनी नगर में महाराष्ट्रीयन समाज भवन में किया गया.

सेवा सेतु शिविर की व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने किया. रायपुर दक्षिण विधायक ने सेवा सेतु शिविर में लगाए गए विभिन्न शासकीय विभागों के स्टालों की व्यवस्था का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने अधिकारियों को सेवा सेतु शिविर के माध्यम से सभी पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का पूर्ण वांछित लाभ अधिकाधिक संख्या में दिलवाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया. उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र हितग्राही शासकीय योजना का वांछित लाभ सहजता से प्राप्त करने से कदापि वंचित नहीं रहना चाहिए. सभी पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ दिया जाना चाहिए.

सेवा सेतु शिविर में रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मकान निर्माण करने भवन अनुज्ञा स्वीकृति पत्र पात्र हितग्राहियों को मंच पर प्रदत्त किये. राशन कार्ड पात्र हितग्राहियों को प्रदत्त किये. ड्राइविंग लाइसेंस, निःशुल्क बस यात्रा पास परिवहन विभाग की ओर से आवेदकों को प्रदत्त किये गए. स्वास्थ्य विभाग द्वारा सेवा सेतु शिविर में नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शिशुओं का अन्नप्रासन किया गया. इसके पूर्व मंच पर रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने दीप प्रज्जवलन कर विधानसभा स्तरीय सेवा सेतु शिविर का आमजनों की सुविधा हेतु रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 4,5,6 के 17 वार्डों के रहवासियों के लिए शुभारम्भ किया.सेवा सेतु शिविर सरकार आपके द्वार अंतर्गत विधानसभा स्तरीय आयोजन में हजारों की संख्या में हितग्राही पात्रता अनुसार लाभान्वित हो रहे हैँ.

सेवा सेतु शिविर स्थल में रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी सहित रायपुर नगर निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा, एमआईसी सदस्य श्रीमती सरिता दुबे, श्री अमर गिदवानी, जोन 5 जोन अध्यक्ष श्री अंबर अग्रवाल, जोन 4 जोन अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, जोन 6 जोन अध्यक्ष श्री बद्री प्रसाद गुप्ता, पार्षद श्रीमती स्वप्निल मिश्रा, श्रीमती दुर्गा साहू, श्रीमती जयश्री नायक, श्री अजय साहू, एल्डरमैन श्री रामकिंकर सिंह, जोन 5 जोन कमिश्नर श्री खीरसागर नायक सहित रायपुर नगर पालिक निगम एवं विभिन्न शासकीय विभागों के अन्य सम्बंधित अधिकारियों और कर्मचारियों और हितग्राहियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही.