रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम रायपुर जोन क्रमांक 1 खमतराई पानी टंकी परिसर कार्यालय में सेवा संकल्प शिविर का आयोजन रखा गया, इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मकान निर्माण करने भवन अनुज्ञा स्वीकृति पत्र 6 पात्र हितग्राहियों को मंच पर नगर निगम जोन 1 जोन अध्यक्ष श्री गज्जू साहू, एमआईसी सदस्य श्री नंदकिशोर साहू, पार्षद श्रीमती अम्बिका साहू, श्री सोहन साहू, श्री राजेश कुमार देवांगन, एल्डरमैन श्री बी. श्रीनिवास राव, पूर्व पार्षद श्रीमती गोदावरी साहू, श्री मोहन ऊपरकर सहित जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर, कार्यपालन अभियंता श्री द्रोनी कुमार पैकरा सहित नगर निगम जोन 1 के सम्बंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में प्रदत्त किये.
नगर निगम जोन 1 के जोन स्तरीय सेवा संकल्प शिविर में एक पात्र नागरिक को राशन कार्ड प्रदत्त किया गया और परिवहन विभाग की ओर से तीन वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क बस यात्रा पास प्रदत्त किये गए. जोन 1 जोन अध्यक्ष श्री गज्जू साहू ने सभी नागरिकों से जोन स्तरीय सेवा संकल्प शिविर का अधिकाधिक संख्या में पूर्ण वांछित लाभ उठाना सुनिश्चित करने की विनम्र अपील की अंत में आभार प्रदर्शन कार्यपालन अभियंता श्री द्रोनी कुमार पैकरा ने व्यक्त किया.




