- जोन कार्यालयों में 15 अक्टूबर 2026 तक लगाए जा रहे शिविर
रायपुर – पेंशन हितग्राहियों की सुविधा एवं उनके बैंकिग संबंधी कार्यों को सुगम बनाने के उद्देश्य से आईडीबीआई बैंक द्वारा केवाईसी एवं री केवाईसी हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
उक्त शिविर में पेशन हितग्राहियों के केवाईसी एव री केवाईसी से संबंधित कार्य किए जाएंगे। साथ ही, जोन कार्यालय द्वारा डीएलसी (डिजिटल लाईफ सर्टिफिकेट) का सत्यापन भी किया जा रहा है, जिससे हितग्राहियो को एक ही स्थान पर आवश्यक बैंकिंग एवं पेशन संबंधी सेवाओं का लाभ प्राप्त हो सके।
पेंशन हितग्राहियों से अपील की जाती है कि वे शिविर में उपस्थित होकर अपना केवाईसी एवं री केवाईसी व डीएलसी सत्यापन सबधी कार्य पूर्ण कराएं। हितग्राही आवश्यक दस्तावेज (आधार कार्ड एवं मोबाईल नंबर) लेकर जोन कार्यालयो में दिनांक 15 अक्टूबर 2026 तक लगाए जा रहे शिविर में उपस्थित हो,
ताकि कार्यवाही सुचारू रूप से संपन्न की जा सके। आईडीबीआई बैंक एवं सबंधित जोन कार्यालय द्वारा पेशन हितग्राहियों से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभउठाने की अपील की गई है।






