Home दुर्ग स्कूटी में अवैध शराब का परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार, 30 पौवा देशी...

स्कूटी में अवैध शराब का परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार, 30 पौवा देशी शराब व स्कूटी सहित 83,300/-रूपये का मशरूका जब्त…

9
0
  • *एसपी श्रीमती, भावना पांडेय के निर्देश पर सिटी कोतवाली की बड़ी कार्यवाही: अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार*
  • *अवैध शराब के कारोबार पर धमतरी पुलिस का शिकंजा: 30 पौवा शराब के साथ आरोपी पकड़ाया, आबकारी एक्ट में भेजा जेल*

पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब के क्रय-विक्रय एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में सिटी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर सूचना एवं गश्त के दौरान स्कूटी से अवैध देशी शराब का परिवहन करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

 

▪️ *कार्यवाही का संक्षिप्त विवरण*

सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा लाल बगीचा दुकान चौक के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था में स्कूटी सवार व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके कब्जे से 30 पौवा देशी मसाला शराब बरामद हुई।

 

▪️*गिरफ्तार आरोपी:*

दुजराम यादव, पिता सुरेश यादव, उम्र 50 वर्ष, निवासी लाल बगीचा वार्ड,धमतरी, थाना सिटी कोतवाली धमतरी,जिला धमतरी (छ.ग.)।

 

▪️*जब्त सामग्री:*

▪️ 30 पौवा देशी मसाला शराब – कीमत 3,300/-रूपये

▪️ 01 स्कूटी – कीमत 80,000/-रूपये

▪️ कुल जब्ती – 83,300/-रूपये

 

आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्रमांक 246/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

 

धमतरी पुलिस द्वारा अवैध शराब एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त एवं विधिसम्मत कार्यवाही जारी रहेगी।