- मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर सेवा और संकल्प का संदेश, मानस भवन में हुआ आयोजन
भिलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में भाजपा जिला भिलाई से हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण के संदेश के साथ निकली इस यात्रा में जिले के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव, पर्यटन मंडल अध्यक्ष नीलू शर्मा, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, तेलघानी विकास बोर्ड अध्यक्ष जितेंद्र साहु,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय, पूर्व विधायक सावला राम डहरे, भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन तथा दुर्ग जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
दुर्ग के मानस भवन में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने सेवा ज्योति के साथ सहभागिता की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा, जनकल्याण और राष्ट्रनिर्माण से जुड़े कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प को भी प्रमुखता से रखा गया।
देशभर में आयोजित इस अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को संबोधित किया। इसके बाद विभिन्न राज्यों के जिला मुख्यालयों और प्रमुख स्थानों पर मशाल रैलियां एवं ‘सेवा ज्योति कलश यात्राएं’ निकाली गईं। प्रमुख चौराहों और स्मारकों पर सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित कर सेवा और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को दोहराया गया।
भिलाई जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने आयोजन को व्यापक स्वरूप दिया। जिला एवं मंडल पदाधिकारियों के साथ युवा कार्यकर्ता भी यात्रा में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से सेवा और समर्पण की भावना को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण की भावना को आगे बढ़ाने तथा विकसित भारत-2047 के लक्ष्य में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। यात्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों को सेवा और जनकल्याण की प्रतिबद्धता के रूप में रेखांकित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह, चिन्ना केशवालु, नटवर ताम्रकार,गोपाल कृष्ण वर्मा, पूनम शुक्ला, जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल एवं सुषमा जेठानी, जिला मंत्री विनोद सिंह, रश्मि सिंह, भारती साहू, पारस जंघेल,मनोज तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह,कार्यालय प्रभारी योगेंद्र सिंह, कार्यालय सह प्रभारी राजेंद्र सिंह, तिलक राज यादव, कार्यालय मंत्री सचिन ताम्रकार, जिला प्रवक्ता प्रेम लाल साहू एवं विजय सिंह, मीडिया सह प्रभारी सूरज जायसवाल, सोशल मीडिया प्रभारी ज्ञानदास मानिकपुरी एवं दीप पटेल, आईटी सेल बॉबी चौहान, सुभाष शर्मा, मो. जाकिर हुसैन, युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरभ जायसवाल,अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष तुलसी राम ध्रुव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष दिनेश देवांगन, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष खगेश केसरिया, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, हीरामन रोहित साहू, गोल्डी सोनी, शशि भगत, तरुण सिंह, रामजी निर्मलकर, कुमन साहू, घनश्याम साहू सहित मंडल महामंत्री, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






