Home दुर्ग सेवा संकल्प शिविर में आए 121 आवेदन, मौके पर 78 का निराकरण…

सेवा संकल्प शिविर में आए 121 आवेदन, मौके पर 78 का निराकरण…

5
0
  • विधायक और महापौर ने नागरिकों से की चर्चा

रिसाली: नगर पालिक निगम रिसाली द्वारा बुधवार को लगाए सेवा संकल्प शिविर में कुल 121 आवेदन आए। यह शिविर कुल 9 वार्ड 7से 15 तक के लिए लगाया गया। लगाए गए शिविर का अवलोकन दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर व महापौर शशि सिन्हा ने की।

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने शिविर में न केवल स्टाल का अवलोकन किया, बल्कि नागरिकों से बात भी की। समस्याओं को जानने के बाद उनका निराकरण करने रिसाली निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए। विधायक का कहना था कि यह प्रयास केवल आम लोगों को सुविधा प्रदान करना है। शिविर में महापौर शशि सिन्हा पार्षद विधि यादव, सरिता देवांगन, ईश्वरी साहू, मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू समेत वरिष्ठ नागरिक विशेष रूप से उपस्थित थे।

आवेदनों पर एक नजर

कुल प्राप्त आवेदन – 121

मौके पर निराकरण – 78

शेष – 43

———————————————————-