Home रायपुर शारदीय नवरात्रि पर्व पर महापौर मीनल चौबे एवं सभापति सूर्यकान्त राठौड़ सहित...

शारदीय नवरात्रि पर्व पर महापौर मीनल चौबे एवं सभापति सूर्यकान्त राठौड़ सहित सभी एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, पार्षदों, एल्डरमैनों ने समस्त नगरवासियों को दी अग्रिम हार्दिक शुभकामनायें…

7
0
  • सभी नागरिकों से रायपुर को स्वच्छ, सुन्दर, हरित शहर बनाने अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने की विनम्र अपील

रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ सहित नगर पालिक निगम रायपुर के समस्त एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, पार्षदों, एल्डरमैनों ने इस वर्ष 2026 में दिनांक 11 अक्टूबर 2026 रविवार को प्रारम्भ हो रहे आदिशक्ति देवी माता जगदम्बा की विशेष पूजा – आराधना के शारदीय नवरात्रि के पर्व अवसर पर समस्त नागरिकों को अग्रिम हार्दिक शुभकामनायें देते हुए सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य एवं शान्ति प्रदान करने की सामूहिक विनम्र प्रार्थना आदि शक्ति माता जगदम्बा के दिव्य श्रीचरणों में की है. इसके साथ ही सभी नागरिकों से रायपुर शहर को प्रदेश की राजधानी के अनुरूप स्वच्छ, सुन्दर, हरित राजधानी स्मार्ट सिटी बनाने संकल्प लेकर अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने की सभी नागरिकों से विनम्र अपील की है.

महापौर श्रीमती मीनल चौबे एवं सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ सहित नगर निगम रायपुर के सभी एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, वार्ड पार्षदों, एल्डरमैनों ने कहा है कि आदि शक्ति देवी माता जगदम्बा की विशेष पूजा – आराधना को समर्पित नवरात्रि पर्व का अवसर प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा शक्ति प्राप्त करने का एक श्रेष्ठ सुअवसर प्रदान करता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार आदि शक्ति देवी माता जगदम्बा ने असुर सम्राट महिषासुर सहित असंख्य नकारात्मक आसुरी शक्तियों का संहार करते हुए सम्पूर्ण मानवता का कल्याण करते हुए सम्पूर्ण जगत को शोक से मुक्त किया. प्राचीन मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि पर्व का विशेष अवसर जीवन में प्रत्येक व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा शक्ति जागृत करने का श्रेष्ठ सुअवसर प्रदान करने वाला होता है.