Home रायपुर महापौर मीनल चौबे ने सभी जोन कमिश्नरों को नवरात्रि पर्व के पूर्व...

महापौर मीनल चौबे ने सभी जोन कमिश्नरों को नवरात्रि पर्व के पूर्व सभी प्रमुख मंदिरों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता कायम करने के दिए कड़े निर्देश…

10
0
  • महापौर मीनल के मंदिरों के आसपास क्षेत्रों में गैर अधिसूचित क्षेत्र में संचालित अवैध मांस मटन दुकानों और नियम विपरीत खुले में किये जाने वाले मांस – मटन के अवैध विक्रय पर कड़ी कार्रवाई करने के जोन कमिश्नरों को निर्देश

रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने रविवार दिनांक 11 अक्टूबर 2027 से प्रारम्भ होने जा रहे शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व के पूर्व राजधानी शहर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के अंतर्गत क्षेत्र में प्रमुख मंदिरों के आसपास के क्षेत्र में जोन स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से विशेष सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता कायम करने के सम्बन्ध में कड़े निर्देश रायपुर नगर पालिक निगम के सम्बंधित सभी 10 जोनों के जोन कमिश्नरों और जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए हैँ.

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने सभी जोन कमिश्नरों को नवरात्रि पर्व के पूर्व मंदिरों के आसपास के क्षेत्रों में सभी भकजनों और श्रद्धांलुओं को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध करवाना अभियान पूर्वक सुनिश्चित करवाने स्पष्ट निर्देशित किया है.

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने जोन कमिश्नरों को मंदिरों के आसपास के क्षेत्रों में नियम विपरीत तरीके से खुले में मांस – मटन का अवैध रूप से विक्रय करने वाल मांस – मटन विक्रेताओं पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अभियान चलाकर करने और मांस – मटन विक्रय की गैर अधिसूचित क्षेत्रों में संचालित अवैध मांस – मटन विक्रय केन्द्रो पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई किया जाना सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश सभी जोन कमिश्नरों को दिए हैँ.